बिजनेस

Budget 2023: इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भारत का बढ़ा दबदबा, बजट से मिली ग्राहकों को बड़ी राहत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2023, 01:18 PM IST

Budget 2023: बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

Image

बजट 2023

Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 के नए प्रावधानों के तहत मोबाइल फोन और टीवी सस्ता होने वाला है। कैमरे के लेंस भी सस्ते होंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां भी सस्ती हो जाएंगी।

वित्त मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित घोषणाएं को लेकर कहा- "चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम सहित सरकार के विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप भारत में मोबाइल फोन का उत्पादन वर्ष 204-15 के करीब 18.900 करोड़ रुपये मूल्य के 5.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर पिछले वित्तीय वर्ष में 2,75,00 करोड़ रुपये मूल्य के 31 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है।"

वित्त मंत्री की घोषणाएं

वित्त मंत्री ने आगे टीवी और मोबाइल पर कहा- "मोबाइल फोनों के विनिर्माण के घरेलू मूल्य वर्द्धन को और बढ़ाने के लिए मैं कुछ पूर्जों और कैमरा लेंसों जैसे आदानों के आयात पर बेसिक सीमा शुल्क में राहत देने और लिथियम आयन बैटरी सेलों पर रियायती शुल्क को एक और वर्ष के लिए जारी रखना प्रस्तावित करती हूं। इसी प्रकार टेलीविजन के विनिर्माण में मूल्य वर्द्धन को बढ़ावा देने के लिए मैं टीवी पैनल के ओपन सेलों के पूर्जों पर बेसिक सीमा शुल्क को घटा कर 2.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।

budget.

क्या महंगा क्या सस्ता

राजकोषीय घाटा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4% है। 2023-2024 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9% रहने का अनुमान है।

अर्थव्यवस्था उज्जवल

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article