बिजनेस

Budget 2023 Highlights: बजट 2023 की मुख्य बातें-बड़ा ऐलान, Rs 7 लाख तक की कमाई पर अब टैक्स नहीं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 1, 2023, 12:48 PM IST

Union Budget 2023 Highlights in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट 2023 पेश कर रही हैं। बजट के पिटारे से अर्थव्यवस्था को गति देने वाली घोषणाएं निकल रही हैं। वित्त मंत्री के इस बजट पर हमारी नजर बनी हुई है। बजट में क्या बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, उनके बारे में हम आपको यहां बताते रहेंगे-

Image

2023 का बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

Photo : ANI

Budget 2023 Highlights PDF in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट 2023 पेश कर रही हैं। बजट के पिटारे से अर्थव्यवस्था को गति देने वाली घोषणाएं निकल रही हैं। इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल आम चुनाव होने हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्री टैक्स में छूट एवं अन्य तरीकों आम लोगों एवं कारोबारियों को राहत दे सकती हैं। एक तरह से मोदी सरकार का यह पूर्ण बजट है। इसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश हो सकती है। वित्त मंत्री के इस बजट पर हमारी नजर बनी हुई है। बजट में क्या बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, उनके बारे में हम आपको यहां बताते रहेंगे-

Budget 2023 Highlights

बजट की प्राथमिकताएं

नया टैक्स स्लैब

  • 0 से 3 लाख - शून्य
  • 3 से 6 लाख - 5%
  • 6 से 9 लाख - 10%
  • 9 से 12 लाख - 15%
  • 12 से 15 लाख - 20%
  • 15 लाख से ऊपर - 30%
इनकम टैक्स पर बड़ी घोषणा

अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर टैक्स नहीं लगेगा

सस्ता/महंगा
  • मोबाइल फोन होगा सस्ता, कई कंपोनेट के आयात पर घटेगा टैक्स
  • टीवी की घटेगी कीमत, पैनल से इम्पोर्ट ड्यूटी घटेगी
  • इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे, बैटरी पर राहत
महिलाओं के लिए
  • महिला सम्मान बचत पत्र
  • दो साल के लिए होगी स्कीम
  • 2 लाख तक बचत की सुविधा
  • मिलेगा 7.5 फीसदी ब्याज
युवाओं को भत्ता
  • छोटे कारोबारियों के लिए एक अप्रैल से नई क्रेडिट गारंटी स्कीम
  • नई स्कीम में MSME को 1% कम ब्याज देना होगा
  • रिस्क के आधार पर KYC की प्रक्रिया होगी
  • PM कौशल विकास स्कीम 4.0 लॉन्च करेंगे
  • 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता देगी सरकार
  • पुरानी सरकारी गाड़ियों को हटाने में मदद करेंगे
  • ग्रीन क्रेडिट योजना का नोटिफिकेशन जल्द आएगा
कौशल विकास
  • 30 नए स्किल सेंटर खुलेंगे
  • कारीगर और शिल्पकारों के लिए नई योजना
  • किसानों की सुविधा के लिए वेयरहाउसिंग स्कीम
  • नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन
  • राज्यों में खुलेंगे यूनिटी मॉल
समाधान और ट्रेनिंग
  • विवाद से विश्वास स्कीम-2 में निपटारे की नई शर्तें लाएंगे
  • ई-कोर्ट के लिए 7000 Cr रुपए खर्च किए जाएंगे
  • गोवर्धन स्कीम आएगी
  • डिजिलॉकर, आधार को पते का प्रमाण माना जाएगा
  • एक करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
  • ट्रांसपोर्ट इंफ्रा पर सरकार 75,000 करोड़ खर्च करेंगे
5 जी सेवा/ सिविल सेवा
  • 100 लैब विकसित किए जाएंगे
  • स्मार्ट क्लास रूम, ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित होंगे
  • एमएसएमई की जब्त की गई राशि वापस होगी
  • सिविल सर्वेंट की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी योजना
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का गठन
  • कारोबार शुरू करने के लिए PAN बनेगा मुख्य आधार
पीएम आवास और आदिवासी
  • जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा
  • राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज की सीमा 1 साल के लिए बढ़ी
  • PM आवास योजना की रकम बढ़ाकर 79,000 करोड़ हुई
  • ट्राइबल मिशन के लिए 3 साल में 15,000 करोड़ रुपए का ऐलान
शहरों के लिए क्या
  • सभी शहरों को मैन होल से मशीन होल में बदला दिया जाएगा
  • शहरी विकास फंड लांच होगा
  • सुदूर एरिया तक पहुंचने के लिए 100 नए प्रोजेक्ट लांच होंगे
बुनियादी ढांचे का विकास
  • सबका विकास
  • आखिरी व्यक्ति तक पहुंच
  • बुनियादी ढांचे का विकास और उसमें निवेश
  • पर्यावरण का ध्यान रखते हुए विकास
  • युवाओं का ध्यान और वित्तीय क्षेत्र का विकास
157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे
  • किसानों के लिए स्टार्टअप फंड बनेगा
  • मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
  • भारत को श्रीअन्ना का ग्लोबल हब बनाया जाएगा।
  • कृषि क्षेत्र के लिए 20 लाख करोड़ बैंक कर्ज का लक्ष्य
  • एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी का कम्प्यूटराइजेशन होगा।
  • 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
11.7 करोड़ परिवारों के लिए शौचालय
  • हमारे देश में विदेशी पर्यटक लगातार बढ रहे हैं
  • पर्यटन को बढ़ावा देने का काम हो रहा है
  • 11.7 करोड़ परिवारों के लिए शौचालय
  • 10वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी

सही रास्ते पर भारतीय इकॉनमी

  • दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट मान रही है।
  • वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आगे बढ़ रहा है।
  • सबका प्रयास, जनभागीदारी के साथ बेहतर प्रदर्शन करना है।
  • विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उसका भविष्य उज्जवल है।
  • प्रति व्यक्ति आय 9 साल में डबल हुई।
  • भारतीय इकोनॉमी बीते 9 साल 10 वें से 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई।
  • स्वच्छ भारत मिशन 11.7 करोड़ घर
  • 224 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज, 102 करोड़ को लगी
  • उज्जवला के तहत 9.6 करोड़ को एलपीजी कनेक्शन
  • 11.4 करोड़ किसानों को कैश ट्रांसफर
  • आलोक कुमार राव
    आलोक कुमार रावauthor

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

    और पढ़ें
    End of Article