बिजनेस

BSNL 4G-5G: BSNL की लंबी छलांग, जल्द मिलेगी 4G-5G सर्विस, स्वदेशी तकनीकी विकसित करने वाला 5 वां देश

BSNL 4G-5G: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगा देंगे और बाकी 21,000 अगले साल मार्च तक लगा देंगे। ...यानी मार्च, 2025 तक 4जी नेटवर्क के एक लाख टावर लगा दिए जाएंगे। हम जल्द ही 4जी से 5जी तक का सफर पूरा कर लेंगे।

Image

BSNL 5G सर्विस

BSNL 4G-5G:बीएसएनएल (BSNL) ने देशी तकनीक वाला 4जी नेटवर्क तैयार कर लिया है। और भारत अपनी स्वदेशी तकनीक रखने वाला पांचवां देश बन गया है। इसके अलावा कंपनी का घरेलू 4जी नेटवर्क भी तैयार है और इसे 5जी में बदलने का काम चल रहा है। और कुछ महीनों में बीएसएनएल के माध्यम से इसकी सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी। यह बातें केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहीं है। उनका कहना है कि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि कई ग्राहक प्राइवेट कंपनियों से बीएसएनएल में जा रहे हैं। और हमने उन्हें भरोसा दे रहे हैं कि हमारी सेवा तेज होगी।

कब आएगा 5G

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी तकनीक वाला 4जी नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में बीएसएनएल के माध्यम से इसकी सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी। सिंधिया ने कहा, कई लोगों ने पूछा था कि जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 4जी नेटवर्क शुरू किया तो बीएसएनएल ने क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी कंपनी का नेटवर्क विकसित करना है तो हम चीन या किसी अन्य विदेशी देश के उपकरणों का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया कि स्वदेशी तकनीक विकसित की जाएगी। भारत अपना खुद का 4जी स्टैक, कोर सिस्टम या टावर विकसित करेगा जिसे रेडिएशन एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कहा जाता है। इसमें हमें डेढ़ साल लग गए। भारत अपनी स्वदेशी तकनीक रखने वाला पांचवां देश बन गया है। टावर लगाने का काम चल रहा है।

कितने लगे टॉवर

सिंधिया ने कहा कि हम अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगा देंगे और बाकी 21,000 अगले साल मार्च तक लगा देंगे। ...यानी मार्च, 2025 तक 4जी नेटवर्क के एक लाख टावर लगा दिए जाएंगे ।उन्होंने कहा कि इससे तेजी से डाउनलोड करने और टेलीविजन देखने में मदद मिलेगी। हम इस 4जी कोर पर 5जी का उपयोग कर सकते हैं। हमें 5जी सेवाओं के लिए टावरों में कुछ बदलाव करने होंगे और इस पर काम चल रहा है। हम जल्द ही 4जी से 5जी तक का सफर पूरा कर लेंगे

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article