बिजनेस

NBFC Stock: पैसालो डिजिटल पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह, ये अपडेट है बड़ी वजह

पैसालो डिजिटल में सरकारी बीमा कंपनी LIC की 1.4% और SBI Life की 9.9% हिस्सेदारी है। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 53% की गिरावट देखी गई है, लेकिन पिछले दो वर्षों में 27% का रिटर्न दिया है। वहीं, पांच वर्षों में इस स्टॉक ने 208% का उछाल दर्ज किया है।

Image

NBFC Paisalo Digital का बड़ा फैसला

Photo : iStock

Paisalo Digital: छोटे वित्तीय संस्थानों (NBFC) में शामिल पैसालो डिजिटल (Paisalo Digital) ने अपने कर्मचारियों को लाभ देने के लिए Employee Share Purchase Scheme (ESPS) 2024 के तहत 3,72,517 शेयर आवंटित किए हैं। यह जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी।

कंपनी के मुताबिक, यह शेयर उसके कर्मचारियों और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नूपुर फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (Nupur Finvest Pvt Ltd) के कर्मचारियों को दिए गए हैं। इस योजना के तहत रु. 1 प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर शेयर आवंटित किए गए हैं।

Paisalo Digital में LIC और SBI Life की हिस्सेदारी

पैसालो डिजिटल में सरकारी बीमा कंपनी LIC की 1.4% और SBI Life की 9.9% हिस्सेदारी है। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 53% की गिरावट देखी गई है, लेकिन पिछले दो वर्षों में 27% का रिटर्न दिया है। वहीं, पांच वर्षों में इस स्टॉक ने 208% का उछाल दर्ज किया है।

आनंद राठी की निवेश सलाह: 50 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी (Anand Rathi) ने पैसालो डिजिटल के शेयर को खरीदने की सिफारिश की है। हाल ही में यह स्टॉक 63.74 रुपये के स्तर पर पहुंचने के बाद लगभग 40% गिरकर 38.74 रुपये पर आ गया है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार, यह स्टॉक अल्पकालिक निवेश के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। उन्होंने इस पर 32 रुपये के स्टॉप लॉस (Stop Loss) के साथ 1 महीना की समयावधि के लिए 50 रुपये का टारगेट दिया है।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स (BSE SmallCap Index) में शामिल यह NBFC 3,355 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ काम कर रही है। कंपनी मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) और कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article