यूटिलिटी

Ticket For Child In Train: ट्रेन में अधिकतम कितनी उम्र के बच्चों का नहीं लगता टिकट, बिना वजह न करें पैसा खर्च

Indian Railways Child Ticket Minimum Age: ये जानना जरूरी है कि किस उम्र तक के लिए बच्चों का टिकट लेना जरूरी है और कम से कम कितनी आयु के बच्चों का टिकट लेना जरूरी है।

Image

भारतीय रेलवे बाल टिकट न्यूनतम आयु

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 साल से कम के बच्चों के लिए ट्रेन टिकट की जरूरी नहीं
  • 5 साल से अधिक के बच्चों के लिए टिकट जरूरी है
  • 12 साल तक के बच्चों के लिए आधा किराया लगेगा

Indian Railways Child Ticket Minimum Age: भारतीय रेलवे (Indian Railway) में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। लोगों के साथ अकसर बच्चे भी सफर करते हैं। मगर क्या आप बच्चों के टिकट खरीदने से जुड़ा नियम जानते हैं। अगर आप भी बच्चों को लेकर ट्रेन में सफर करते हैं तो इससे जुड़ा नियम आपको जरूर पता होना चाहिए। खासकर ये जानना जरूरी है कि किस उम्र तक के लिए बच्चों का टिकट लेना जरूरी है और कम से कम कितनी आयु के बच्चों का टिकट लेना जरूरी है। आगे जानिए क्या है ट्रेन में बच्चों का नियम।

कितनी आयु तक के बच्चे फ्री में सफर करते हैं

1 साल से 4 साल की उम्र का बच्चों के लिए ट्रेन में टिकट नहीं होता। न ही उनके लिए रिजर्वेशन कराने की जरूरत होती। यानी 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि 5 साल से 12 साल तक की उम्र के बच्‍चों के लिए टिकट लगता है।

मगर यदि आपको उनके लिए अलग से रिजर्व सीट नहीं करानी तो केवल आधा किराया लगेगा। माता या पिता या जिस किसी के साथ भी वे सफर कर रहे हैं तो वे उनकी सीट पर ही (एडजस्ट करके) सफर कर सकते हैं।

किसका लगेगा पूरा किराया

अगर बच्चे की आयु 5 से 12 साल है और आपको उसके लिए अलग से बर्थ बुक करनी है तो पूरे टिकट का किराया लगेगा। अगर रिजर्वेशन कराते समय 4 साल तक के बच्‍चे के नाम की डिटेल भरी हो तो उसका पूरा किराया लगेगा। डिटेल न भरी हो तो 1 साल से 4 साल तक के बच्‍चे फ्री में यात्रा कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article