Wipro Share Price Target: भारतीय आईटी दिग्गज कंपनी विप्रो ने 31 मार्च 2024 को समाप्त पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए। ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग ने कंपनी के फाइनेंशियल रिजस्ट पर अपना नजरिया पेश किया है। ब्रोकरेज फर्म ने विप्रो के शेयर को लेकर ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी भी शेयर की है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर रोशनी डाली है कि विप्रो ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कॉन्सटेंट करेंसी में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 0.3 प्रतिशत और साल-दर-साल आधार पर 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। रुपये में कंपनी का रेवेन्यू 22,208 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही के मुकाबले फ्लैट रहा, मगर साल-दर-साल आधार पर इसमें 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई।
ये भी पढ़ें -
ये है विप्रो का मजबूत पक्ष
रेलिगेयर ब्रोकिंग ने कहा कि विप्रो ने Q4FY24 के लिए मिले-जुले फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि विप्रो के पास मजबूत क्षमता, अच्छा कस्टमर बेस और शानदार फ्यूचर के लिए मैनेजमेंट का फोकस है। इसीलिए ब्रोकिंग फर्म ने विप्रो के शेयरों में निवेश की सलाह दी है।
कितना दिया है टार्गेट
रेलिगेयर ब्रोकिंग ने विप्रो के शेयर 513 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि शुक्रवार को कंपनी का शेयर 8.55 रु या 1.92 फीसदी की मजबूती के साथ 452.85 रु पर बंद हुआ था। यानी मौजूदा स्तर से 513 रु तक पहुंचने में सवा 13 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
