बिजनेस

Indian Railway: कैबिनेट की तिरुपति-पकाटा-कटपडी रेल लाइन के डबलिंग को मंजूरी, हरियाणा-पंजाब के बीच जिरकपुर बाईपास पर भी लगाई मुहर

Union Cabinet, Indian Railway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता यूनियन कैबिनेट ने तिरुपति से कटपडी तक दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। ये प्रोजेक्ट 1332 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।

Image

Indian Railway: कैबिनेट की तिरुपति-पकाटा-कटपडी रेल लाइन के डबलिंग को मंजूरी, हरियाणा-पंजाब के बीच जिरकपुर बाईपास पर भी लगाई मुहर

Union Cabinet, Indian Railway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता यूनियन कैबिनेट ने तिरुपति से कटपडी तक दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। ये प्रोजेक्ट 1332 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटर मैनेजमेंट को मंजूरी दी है। मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट (M-CADWM) को भी हरी झंडी दिखा दी गई है। इसमें करीब 80000 किसान जोड़े जाएँगे और 78 पायलट प्रोजेक्ट चलेंगे। इसके अलावा हरियाणा-पंजाब के बीच 6 लेन जिरकपुर बाईपास को मंजूरी देने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। इस बाईपास को बनाने के लिए करीब 1878 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसके नतीजे में हिमाचल प्रदेश से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें -

'रायलसीमा क्षेत्र को होगा लाभ'

तिरुपति से कटपडी तक दोहरीकरण परियोजना पर जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 'अगर हम कटपडी से तिरुपति तक डबल लाइन बनाते हैं, तो इसका असर चमत्कारी होगा। वहां कई कृषि जोत, बिजली संयंत्र, भगवान शिव का कालहस्ती मंदिर और तिरुपति मंदिर हैं। इससे रायलसीमा क्षेत्र को लाभ होगा।'

मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट के फायदे

M-CADWM पर रेल मंत्री ने बताया कि दबावयुक्त पाइप सिंचाई प्रणाली के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। इससे पानी की बर्बादी कम होगी। साथ ही AI की मदद से सही समय पर पानी की उचित मात्रा का उपयोग किया जाएगा।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article