Dabur India Share Price Target: बुधवार को डाबर इंडिया के शेयर में कमजोरी दिख रही है। 608.60 रु पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर 613.20 रु तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में इसका शेयर BSE पर 8.60 रु या 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 600 रु पर बंद हुआ। मगर आगे डाबर का शेयर फायदा करा सकता है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने डाबर इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इसका टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
700 रु है शेयर का टार्गेट
एमके ग्लोबल ने 700 रु के टार्गेट प्राइस के साथ डाबर इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह दी है। यानी ये मौजूदा भाव यानी 600 रु से करीब 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है। डाबर इंडिया की मार्केट कैपिटल 1.06 लाख करोड़ रु है।
किन चीजों से होगा डाबर को फायदा
डाबर को कंजम्पशन से फायदा होगा। कंपनी स्टेबल डिस्ट्रीब्यूशन एक्सपेंशन, व्यापक पोर्टफोलियो कैटेगरी कवरेज और इनोवेशन पर लगातार ध्यान दे रही है। वहीं छोटी कंपनियों को खरीदने के लिए इसके पास पर्याप्त लिक्विडिटी है। इन सभी चीजों से कंपनी को फायदा मिलेगा।
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट नितिन गुप्ता के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र और डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में मजबूत हिस्सेदारी के मद्देनजर डाबर हमारी पसंदीदा है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
