बिजनेस

ONGC Share: मार्केट एक्सपर्ट ने दी ONGC पर दांव लगाने की सलाह, शॉर्ट टर्म में 30% रिटर्न पाने का मौका

ONGC Share Price Target: संजीव भसीन ने निवेशकों को ONGC के शेयर खरीदने की सलाह दी है। भसीन के मुताबिक ये PSU स्टॉक शॉर्ट टर्म में लगभग 30 प्रतिशत का बढ़िया रिटर्न दे सकता है।

Image

ओएनजीसी के शेयर में मजबूती

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट एक्सपर्ट ने दी ONGC में निवेश की सलाह
  • शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 30% रिटर्न
  • 300 रु का है टार्गेट

ONGC Share Price Target: दिग्गज निवेशक और मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन एक सरकारी महारत्न कंपनी को लेकर काफी उत्साहित हैं। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में भसीन ने कहा कि जिस पीएसयू स्टॉक को लेकर वे उत्साहित हैं, उसकी री-रेटिंग होनी चाहिए। संजीव भसीन ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) को लेकर आशावादी हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंडर आने वाले वाली ONGC देश की सबसे बड़ी सरकारी ओनरशिप वाली तेल और गैस एक्सप्लोरर और उत्पादक है। देश के कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन में इसका 70 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा है। आगे जानिए इस शेयर पर भसीन ने कितना टार्गेट दिया है।

ये भी पढ़ें -

कितना दिया टार्गेट

संजीव भसीन ने निवेशकों को ONGC के शेयर खरीदने की सलाह दी है। भसीन के मुताबिक ये PSU स्टॉक शॉर्ट टर्म में लगभग 30 प्रतिशत का बढ़िया रिटर्न दे सकता है। उन्होंने शेयर के लिए 350 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा कीमत 275 रुपये से 75 रुपये या लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। मंगलवार को करीब 10 बजे बीएसई पर ONGC का शेयर 275.5 रु पर है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 1 महीने में ओएनजीसी का शेयर 2.05 फीसदी गिरा है
  • 2024 में अब तक ये शेयर 33.6 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 साल में इसका शेयर 73.8 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 3 साल में शेयर करीब 122 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article