नई दिल्ली। एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सिंगापुर में एक पारिवारिक कार्यालय स्थापित कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खबर से परिचित लोगों के अनुसार, अरबपति ने नई इकाई के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करने और इसे चलाने के लिए एक मैनेजर को हायर किया है।
फैसिली ऑफिस के लिए सिंगापुर है आकर्षक केंद्र
मालूम हो कि अंबानी अपने परिवार के ऑफिस के लिए सिंगापुर को चुनने के लिए अल्ट्रा रिच लोगों की सीरीज में सबसे नए हैं। राज्य अपने कम टैक्स और सिक्योरिटी की वजह से फैसिली ऑफिस के लिए एक आकर्षक केंद्र बन गया है। सिंगापुर की मौद्रिक अथॉरिटी के अनुसार, पिछले साल यानी 2021 के अंत तक ऐसे दफ्तरों की संख्या बढ़कर 700 तक पहुंच गई थी। जबकि इससे पहले 2020 में यह संख्या सिर्फ 400 थी।
देना पड़ सकता है ज्यादा टैक्स
सिंगापुर के तटों पर वैश्विक धनी लोगों की बढ़ती संख्या की वजह से कार, हाउसिंग और अन्य सामानों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग ने अगस्त के एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि विकास को बढ़ावा देने के लिए अमीरों को ज्यादा टैक्स का सामना करना पड़ सकता है।
पहले खरीद चुके हैं ये प्रॉपर्टी
इससे पहले अप्रैल 2021 में रिलायंस ने स्टोक पार्क लिमिटेड (Stoke Park Ltd) के लिए 79 मिलियन डॉलर की पेमेंट की थी। कंपनी ने जनवरी में मंदारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क (Mandarin Oriental New York) में 98.15 मिलियन डॉलर में अप्रत्यक्ष रूप से 73.4 फीसदी हिस्सेदारी भी हासिल की थी। इतना ही नहीं, इस साल दुबई में इसने 80 मिलियन डॉलर में समुद्र तट के किनारे का विला भी खरीदा था।
