बिजनेस

Noida New Film City: भूटानी ग्रुप बनाएगा नोएडा मे फिल्म सिटी, अक्षय से आगे निकले बोनी कपूर

Noida New Film City: फिल्म निर्माता बोनी कपूर और रियल एस्टेट डेवलपर भूटानी ग्रुप समर्थित बेव्यू प्रोजेक्ट्स नोएडा के पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए सफल बिडर रही है। भूटानी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी हैं प्रेम भूटानी।

Image

नोएडा फिल्म सिटी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में फिल्म सिटी बनाएगा भूटानी ग्रुप
  • 1000 एकड़ में होगी फिल्म सिटी
  • 10000 करोड़ रु का है प्रोजेक्ट

Noida New Film City: फिल्म निर्माता बोनी कपूर और रियल एस्टेट डेवलपर भूटानी ग्रुप समर्थित बेव्यू प्रोजेक्ट्स नोएडा के पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए सफल बिडर रही है। भूटानी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी हैं प्रेम भूटानी। फिल्म सिटी का निर्माण नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नए प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय बोली मंगलवार दोपहर को उत्तर प्रदेश सरकार के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा खोली गई। यीडा ने बयान में कहा है कि मैसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप) फिल्म सिटी के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी डेवलप करेगी। एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि, प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए जमीन आवंटित करने से पहले सफल बिडर के चयन पर राज्य सरकार की मंजूरी ली जानी बाकी है।

ये भी पढ़ें -

और कौन-कौन था दौड़ में

बेव्यू प्रोजेक्ट्स को फिल्म सिटी डेवलप करने के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज), सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, मैडॉक फिल्म्स और अन्य द्वारा समर्थित) और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया और अन्य द्वारा समर्थित) से चुनौती मिल रही थी।

सीएम योगी का पसंदीदा प्रोजेक्ट

इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पसंदीदा प्रोजेक्ट माना जाता है। फिल्म सिटी को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership) के तहत बनाया जाना है। इसे नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 1,000 एकड़ (पहले चरण में 230 एकड़) से अधिक जमीन पर तैयार किया जाएगा।

कैसी होगी ये फिल्म सिटी

ये फिल्म सिटी 1000 एकड़ में फैली होगी, जिसमें से फिल्म शूटिंग के लिए 740 एकड़ और फिल्म इंस्टि्यूशंस के लिए 40 एकड़ जमीन अलॉट होगी। वहीं एंटरटेनमेंट पार्क और रिटेल सेल्स के लिए 120 एकड़ और कमर्शियल उपयोग के लिए बाकी 100 एकड़ जमीन अलॉट होगी। इसे जेवर एयरपोर्ट के पास तैयार किया जाएगा। नई फिल्म सिटी का काम 2028-29 तक पूरा हो सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article