Bharti Hexacom IPO: आईपीओ के बाद भारती हेक्साकॉम ने शेयर अलॉट कर दिए हैं। जिन निवेशकों ने इसके आईपीओ इश्यू के लिए आवेदन किया था, वे अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के IPO को सभी कैटेगरियों के निवेशकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इस इश्यू के लिए बोली 3 अप्रैल को शुरू हुई और 5 अप्रैल को बंद हुई। अब भारती हेक्साकॉम के शेयर की लिस्टिंग शुक्रवार 12 अप्रैल को दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और एनएसई पर होगी। कंपनी 10 अप्रैल को आईपीओ में असफल बोली लगाने वाले को रिफंड देना शुरू करेगी और उसी दिन एलिजिबल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर जमा करेगी। आगे चेक करें शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना चल रहा है।
ये भी पढ़ें -
कितना है GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार आज भारती हेक्साकॉम आईपीओ जीएमपी, या ग्रे मार्केट प्रीमियम 94 रु प्रति शेयर है। इससे पता चलता है कि भारती हेक्साकॉम के शेयर ग्रे मार्केट में आईपीओ प्राइस से 94 रु अधिक पर हैं।
कैसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस
- इस लिंक पर आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाएं और दिए गए पांच लिंक में से किसी एक को चुनें
- "IPO" सेक्शन में ड्रॉप-डाउन मेनू से भारती हेक्साकॉम लिमिटेड को चुनें
- तीन ऑप्शनों में से कोई एक चुनें - एप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन
- चुने गए ऑप्शन के अनुसार डिटेल दर्ज करें
- कैप्चा दर्ज करें और 'सबमिट' ऑप्शन पर क्लिक करें
- भारती हेक्साकॉम आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
