बिजनेस

Bharat Coking Coal IPO: सब्सक्रिप्शन शुरू, एंकर बुक से जुटाए 273 करोड़, चेक करें GMP स्टेटस

देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनियों में शामिल Bharat Coking Coal Ltd (BCCL) का आईपीओ शुक्रवार, 9 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) बेस्ड है। इसमें प्रमोटर Coal India Ltd अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम के चलते यह आईपीओ निवेशकों के रडार पर बना हुआ है।

Image

भारत कोकिंग कोल आईपीओ (इमेज क्रेडिट, कैन्वा )

Bharat Coking Coal IPO के तहत कुल 46.57 करोड़ शेयरों की बिक्री की जा रही है, जिसका कुल इश्यू साइज करीब ₹1,071.11 करोड़ है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं है। इस वजह से IPO से मिलने वाली पूरी रकम प्रमोटर को जाएगी और कंपनी के बैलेंस शीट में कोई नई पूंजी नहीं जुड़ेगी।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

BCCL IPO Price Band ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों को कम से कम 600 शेयरों का Lot Size रखा गया है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व किया गया है।

एंकर बुक से पहले ही 273 करोड़ जुटाए

Bharat Coking Coal IPO ने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए हैं। एंकर लिस्ट में Life Insurance Corporation of India, Copthall Mauritius Investment Ltd, Citrine Fund, Societe Generale, M7 Global Fund PCC, Rajasthan Global Securities, Maybank Securities, UTI Dividend Yield Fund, Bandhan Small Cap Fund और Nippon India Small Cap Fund जैसे नाम शामिल हैं। इससे इश्यू को लेकर संस्थागत निवेशकों का भरोसा साफ नजर आता है।

कोकिंग कोल सेगमेंट में मजबूत पकड़

1972 में स्थापित Bharat Coking Coal Ltd कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल के उत्पादन में सक्रिय है। सितंबर 2025 तक कंपनी के पास कुल 34 ऑपरेशनल माइंस हैं, जिनमें ओपनकास्ट, अंडरग्राउंड और मिक्स्ड माइंस शामिल हैं। स्टील इंडस्ट्री में कोकिंग कोल की स्थिर मांग BCCL के बिजनेस को सपोर्ट करती है।

GMP में 40% से ज्यादा प्रीमियम

मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bharat Coking Coal IPO GMP फिलहाल 40% के करीब है। वहीं, और Investorgain के डाटा के मुताबिक इसके अनलिस्टेड शेयर करीब ₹32.25 पर ट्रेड कर रहे हैं। यह ऊपरी प्राइस बैंड ₹23 के मुकाबले लगभग ₹9.25 या 40.22 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम दिखाता है।

इश्यू से जुड़ी अहम जानकारी

इस IPO का मैनेजमेंट ICICI Securities और IDBI Capital Markets & Securities के पास है, जबकि रजिस्ट्रार की भूमिका KFin Technologies निभा रहा है। इश्यू के लिए पब्लिक सब्सक्रिप्शन 13 जनवरी को बंद होगा। इसके बाद 14 जनवरी को अलॉटमेंट होना है, जबकि 16 जनवरी को इश्यू की लिस्टिंग तय की गइै है।

डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम किसी भी तरह से SEBI या स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले निवेशकों को अपनी रिसर्च या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article