बिजनेस

Bharat Coking Coal सहित 5 IPO इस सप्ताह बाजार में दे रहे दस्तक, चेक करें प्राइस रेंज और GMP

Primary Market में इस सप्ताह Bharat Coking Coal IPO अकेला मेनबोर्ड इश्यू है। इसके अलावा 4 SME कैटेगरी की कंपनियों के इश्यू भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें Defrail Technologies का इश्यू 9 से 13 जनवरी के बीच खुल रहा है। Victory Electric Vehicles International का इश्यू 7 से 9 जनवरी तक, Yajur Fibres का भी 7 से 9 तक और Gabion Technologies India 6 से 8 जनवरी तक खुला रहेगा।

Image

इस सप्ताह बाजार में आ रहे ये IPO। (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Upcoming IPO This week: 2026 का पहला पूरा कारोबारी सप्ताह IPO बाजार के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। सोमवार 5 जनवरी से शुरू हो रहे इस सप्ताह में कुल 5 नए IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं, जबकि एक कंपनी की लिस्टिंग भी तय है। इनमें सबसे बड़ा नाम Bharat Coking Coal Limited का है, जो Coal India की सब्सिडियरी है और इस हफ्ते का इकलौता मेनबोर्ड IPO होगा।

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड IPO

भारत की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी Bharat Coking Coal का IPO 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) बेस्ड होगा, जिसमें Coal India अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी ने प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है। चूंकि यह PSU से जुड़ा इश्यू है, इसलिए बाजार की नजर वैल्यूएशन और लिस्टिंग गेन से ज्यादा लॉन्ग टर्म रणनीतिक महत्व पर रहेगी। प्राइस बैंड के ऐलान के साथ ही GMP में जोरदार अपट्रेंड देखने को मिल रहा है।

गैबियन टेक्नोलॉजी इंडिया IPO

इस सप्ताह का पहला SME IPO Gabion Technologies लेकर आ रही है। यह IPO 6 जनवरी को खुलेगा और 8 जनवरी को बंद होगा। कंपनी गैबियन, रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग और जियोसिंथेटिक मटीरियल बनाती है। इसका प्राइस बैंड ₹76–81 प्रति शेयर तय किया गया है और कंपनी ₹29.16 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। फिलहाल, ग्रे मार्केट में इसे लेकर कोई हलचल नहीं दिख रही है।

विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल IPO

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की कंपनी Victory Electric Vehicles International का इश्यू पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 7 जनवरी से 9 जनवरी के बीच खुलने जा रहा है। इश्यू साइज ₹34.56 करोड़ का है और शेयर की कीमत ₹41 तय की गई है। EV थीम होने के कारण SME निवेशकों की इसमें खास दिलचस्पी देखी जा सकती है। हालांकि, ग्रे मार्केट में अभी कोई प्रीमियम ट्रेंड नहीं दिख रहा है।

यजूर फाइबर्स IPO

कोलकाता स्थित Yajur Fibres भी 7 जनवरी को IPO खोलेगी और 9 जनवरी को बंद करेगी। कंपनी कॉटनाइज्ड बास्ट फाइबर्स बनाती है। IPO का प्राइस बैंड ₹168–174 प्रति शेयर है और इश्यू साइज ₹120.4 करोड़ रखा गया है। GMP फिलहाल शून्य है।

डेफरेल टेक्नोलॉजी IPO

SME सेगमेंट का आखिरी IPO Defrail Technologies का होगा। कंपनी ऑटोमोबाइल, रेलवे और डिफेंस सेक्टर के लिए रबर पार्ट्स बनाती है। यह IPO 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। फिलहाल इसका प्राइस बैंड तय नहीं हुआ है और GMP भी शून्य बना हुआ है।

मॉडर्न डायग्नोस्टिक्स की लिस्टिंग

हरियाणा की पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर Modern Diagnostic and Research Centre की लिस्टिंग 7 जनवरी को BSE SME पर होगी। कंपनी का ₹37 करोड़ का IPO 2 जनवरी को बंद हुआ था और इसे 350 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे लिस्टिंग गेन को लेकर बाजार में मजबूत उम्मीद बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। GMP लिस्टिंग गेन का कोई आधिकारिक बेंचमार्क नहीं है। इसके आधार पर निवेश नहीं करें। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article