बिजनेस

Akshay Tritiya पर तनिष्क-मालाबार समेत कई ज्वैलर्स लाए शानदार ऑफर, मिलेगा डिस्काउंट और गिफ्ट वाउचर से कैशबैक तक

Akshay Tritiya 2024: यदि आप Joyalukkas से 10,000 रुपये से ज्यादा की चांदी खरीदते हैं तो आपको 500 रुपये और 50,000 रुपये से अधिक की डायमंड ज्वैलरी खरीदने पर 2,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। मगर इन ऑफर्स की वैलिडिटी डेट 26 अप्रैल से 12 मई 2024 तक है।

Image

तनिष्क-मालाबार समेत कई ज्वैलर्स के शानदार ऑफर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई ज्वैलर्स लाए खास ऑफर
  • अक्षय तृतीया के मौके पर पेश किए ऑफर
  • मिलेगा कैशबैक और डिस्काउंट

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर अक्षय तृतीया पर आपका भी प्लान सोना खरीदने का है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल देश के कई प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड अक्षय तृतीया के मौके पर कई खास ऑफर्स लाए हैं। इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप सोने और डायमंड की ज्वैलरी सस्ते में खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया पर कई गोल्ड ज्वैलर्स ज्वैलरी पर कम मेकिंग चार्ज ले रहे हैं। इन ज्वैलर्स की तरफ से गहने तैयार करने पर लगने वाले मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। आगे जानिए सभी बड़े ज्वैलर्स के ऑफर के बारे में।

ये भी पढ़ें -

Joyalukkas का क्या है ऑफर

Joyalukkas ने अक्षय तृतीया के मौके पर 50,000 रु से अधिक का गोल्ड खरीदने पर 1,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर देने का ऐलान किया है। ये ऑफर 3 मई को शुरू हुआ था और 13 मई तक चालू रहेगा।

यदि आप Joyalukkas से 10,000 रुपये से ज्यादा की चांदी खरीदते हैं तो आपको 500 रुपये और 50,000 रुपये से अधिक की डायमंड ज्वैलरी खरीदने पर 2,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। मगर इन ऑफर्स की वैलिडिटी डेट 26 अप्रैल से 12 मई 2024 तक है।

Mellora का क्या है ऑफर

Mellora डायमंड और जेमस्टोन ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर छूट दे रही है। ये छूट 25 फीसदी है। ध्यान रहे कि Mellora का ऑफर केवल 10 मई तक ही चालू रहेगा।

Malabar Gold का क्या है ऑफर

मालाबार भी सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज में 25 फीसदी की छूट दे रही है। इसका ऑफर 12 मई 2024 तक चालू रहेगा। वहीं आप डायमंड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज में भी 25 फीसदी डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं।

जिन लोगों के पास SBI का क्रेडिट कार्ड है वे 25,000 रु की शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं। ये ऑफर 10 मई तक जारी है।

Tanishq का क्या है ऑफर

तनिष्क ने गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज में 20 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। इसका ऑफर 2 से 12 मई तक चालू रहेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article