Best Stocks of the Week: 28 सितंबर को 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद, भारतीय शेयर बाजार ने अगले दिन अच्छी रिकवरी की, जिससे हफ्ते में यह केवल 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद होने में सफल रहा। बीते कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 0.18 प्रतिशत गिरकर 19,638 पर और सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत गिरकर 65,828 पर बंद हुआ। जहां एक तरफ शेयर बाजार गिरा, वहीं दूसरी तरफ 2 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। आगे जानिए इन दोनों शेयरों की डिटेल।
बेडमुथा इंडस्ट्रीज (Bedmutha Industries)
पहला शेयर है बेडमुथा इंडस्ट्रीज, जिसने बीते कारोबारी हफ्ते में 60.32 फीसदी रिटर्न दिया। बीएसई (BSE) पर इसका शेयर 25 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे 74.60 रु पर था, जबकि 29 सितंबर की शाम को यह 119.60 रु पर बंद हुआ। यानी 5 दिन में यह 60.32 फीसदी उछला।
60.32 फीसदी रिटर्न से किसी के भी 4 लाख रु 6.40 लाख रु बन गए होंगे। ये एक स्मॉल कैप स्टॉक है, जिसकी कंपनी की मार्केट कैपिटल 384.16 करोड़ रु है।
ओमेक्स (Omaxe)
दूसरा शेयर है ओमेक्स, जिसने बीते कारोबारी हफ्ते में 52.95 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीएसई पर 25 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे 49.25 रु पर था, जबकि 29 सितंबर की शाम को यह 75.33 रु पर बंद हुआ। यानी 5 दिन में यह 75.33 फीसदी उछला।
52.95 फीसदी रिटर्न से किसी के भी 4 लाख रु करीब 6.12 लाख रु बन गए होंगे। इसकी मार्केट कैपिटल 1,377.79 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
