बिजनेस

भारतीय व्हिस्की बनी दुनिया में नंबर 1, 3100 रुपये है कीमत, जानें कैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Best Liquor Brand In World: इंद्री ने अमेरिका के सिंगल माल्ट, स्कॉच व्हिस्की, बोर्बन्स, कनाडा की व्हिस्की, ऑस्ट्रेलिया की सिंगल माल्ट और ब्रिटेन की सिंगल माल्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट के लिहाज से इंद्री को सबसे अच्छा माना गया है।

Image

विश्व में सर्वश्रेष्ठ शराब ब्रांड

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय शराब ब्रांड बना नंबर 1
  • टेस्ट के लिहाज से बना नंबर 1
  • कई विदेशी ब्रांड्स को पछाड़ा

Best Liquor Brand In World: दुनिया भर में एक से एक महंगे शराब ब्रांड हैं। मगर क्या आप दुनिया की बेस्ट शराब (Best Liquor Brand In World) के बारे में जानते हैं? शराब का एक भारतीय ब्रांड दुनियाभर में बेस्ट माना गया है। इसे नंबर 1 व्हिस्की का खिताब मिला है। ये है भारत में बनी इंद्री का दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 (Indri Diwali Collector's Edition Single Malt Whisky 2023), जिसे दुनिया की बेस्ट व्हिस्की का अवार्ड मिला है। 100 व्हिस्की ब्रांड में इंद्री का टेस्ट अव्वल माना गया है।

इन ब्रांड्स को छोड़ा पीछे

इंद्री ने अमेरिका के सिंगल माल्ट, स्कॉच व्हिस्की, बोर्बन्स, कनाडा की व्हिस्की, ऑस्ट्रेलिया की सिंगल माल्ट और ब्रिटेन की सिंगल माल्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट के लिहाज से इंद्री को सबसे अच्छा माना गया है।

जानिए कीमत और खासियत

इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की की कीमत विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआती कीमत 3100 रुपये और महाराष्ट्र में 5100 रुपये के आसपास है। बता दें कि ये ब्रांड भारत के 19 राज्यों और दुनिया के 17 देशों में बेचा जा रहा है।

इंद्री व्हिस्की सबट्रॉपिकल जलवायु में पीएक्स शेरी पीपों में तैयार होती है। इसे धुएं, फल और मसालों के मिश्रण से टेस्ट दिया जाता है।

2 साल में 14 अवॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हिस्की का ये ब्रांड केवल दो साल पहले आया है। मगर इन 2 सालों में ही यह 14 से ज्यादा इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है। इसे साल 2021 में हरियाणा में पहली बार लॉन्च किया गया है। इसे बनाने वाली कंपनी है पिकाडिली डिस्टिलरीज।

नोट : हम यहां शराब को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article