बिजनेस

BEML Share Price: चर्चा में BEML लिमिटेड के शेयर, प्राइस में उछाल क्यों?

BEML Share Price: सरकारी कंपनी BEML लिमिटेड के शेयर की कीमतों में तेजी आई है। इसके शेयर प्राइस पिछले कारोबारी सत्र में 17.3% बढ़कर 3,239 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

Image

BEML शेयर प्राइस में तेजी क्यों? (तस्वीर-Canva)

BEML Share Price: सरकारी कंपनी BEML लिमिटेड के शेयर शुक्रवार 28 मार्च को चर्चा में हैं, क्योंकि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड ने गुरुवार 27 मार्च को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। शुक्रवार शाम जारी किए गए डेटा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल MF ने BEML के 2.66 लाख शेयर औसतन 3,048.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में BEML के शेयरों में तेज उछाल देखा गया था, जो अंततः 17.3% बढ़कर 3,239 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। स्टॉक एक्सचेंजों पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक दिसंबर तिमाही के अंत तक मोतीलाल ओसवाल के पास BEML में 1% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं थी, यही वजह हो सकती है कि शेयरहोल्डिंग पैटर्न में इसका नाम शामिल नहीं है।

दिसंबर शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इन्वेस्को, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC स्मॉल कैप फंड, ICICI प्रूडेंशियल उन अन्य म्यूचुअल फंड्स में शामिल हैं, जिनके पास BEML में 1.83% से 6.15% तक की हिस्सेदारी है। इसके अलावा BEML ने गुरुवार 27 मार्च को कहा कि उसे बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 405 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

यह कॉन्ट्रक्ट मानक गेज मेट्रो कारों के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए है। कॉन्ट्रैक्ट में बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजैक्ट्स के तहत 15 साल तक के व्यापक रखरखाव सहित कर्मियों की ट्रेनिंग भी शामिल है। BEML के शेयरों में पिछले महीने करीब 32% की तेजी आई है। हालांकि पिछले 6 महीनों में शेयर में 12.18% की गिरावट आई है और इस साल अब तक इसमें 21.39% की गिरावट आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article