Bank of Baroda Hikes MCLR: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। अलग-अलग टेन्योर पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं नई ब्याज दरें 12 मार्च 2023 से लागू होंगी। सरकारी बैंक की ओर से मार्जिन कॉस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी के बाद इस बेंचमार्क रेट से लिंक्स टर्म लोन की EMIs बढ़ जाएगी।
बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ओवरनाइट के लिए MCLR 7.9 फीसदी से बढ़कर 7.95 फीसदी हो गया है। वहीं, एक साल के टेन्योर के लिए ब्याज दरें 8.55 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी हो गई है। इसके अलावा अन्य टेन्योर के लिए एमसीएलआर में बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। 6 महीने के लिए MCLR 8.4 फीसदी, 3 महीने पर 8.3 फीसदी और 1 महीने पर 8.2 फीसदी पर बरकरार है।
इससे पहले सोमवार को बैंक ने चौथी तिमाही (Q4FY23) के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया था। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, बैंक का Q4FY23 में कुल डिपॉजिट 13 फीसदी (YoY) बढ़कर 12,03,604 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर डिपॉजिट 4.7 फीसदी बढ़ा है। इस अवधि में बैंक की ग्लोबल ग्रॉस एडवांसेस 19 फीसदी बढ़कर 9,73,703 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही आधार पर एडवांसेस में 5.4 फीसदी का इजाफा हुआ है।
क्या होता है MCLR?
एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक की विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं। उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे।
