बिजनेस

Bank holidays July 2025: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, राज्यवार देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank holidays July 2025: जुलाई में आरबीआई के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कई भारतीय राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और परंपरागत अवसरों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। यह छुट्टियां हर राज्य और क्षेत्र की स्थानीय परंपराओं के अनुसार अलग-अलग होंगी। जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में आकर लेनदेन करना है, उन्हें पहले से योजना बनाकर कार्य निपटाने की सलाह दी जाती है।

Image

जानें जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Photo : iStock

Bank holidays July 2025 : जुलाई में देशभर के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और आरबीआई के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत कई दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राज्य और क्षेत्र विशेष पर निर्भर करती हैं। जुलाई में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। जुलाई की पहली बैंक छुट्टी 3 जुलाई (गुरुवार) को अगरतला में मनाई जाने वाली खारची पूजा के अवसर पर होगी। इसके बाद 5 जुलाई (शनिवार) को जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

14 जुलाई (सोमवार) को शिलांग में बेह दीनखलम, एक प्रमुख स्थानीय त्योहार, के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके कुछ दिन बाद, 16 जुलाई (बुधवार) को देहरादून में हरेला पर्व, जो मानसून की शुरुआत का प्रतीक है, के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। 17 जुलाई (गुरुवार) को फिर से शिलांग में स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद, 19 जुलाई (शनिवार) को अगरतला में केर पूजा के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं 28 जुलाई (सोमवार) को गंगटोक में द्रुकपा त्से-ज़ी, एक पारंपरिक बौद्ध पर्व, के चलते बैंक बंद रहेंगे। इन क्षेत्रीय अवकाशों के अलावा, देशभर में सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक 12 जुलाई (दूसरा शनिवार) और 26 जुलाई (चौथा शनिवार) को बंद रहेंगे। साथ ही, सभी रविवार (6, 13, 20 और 27 जुलाई) को भी नियमित बैंक अवकाश रहेगा।

Bank holidays July 2025: राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट

त्रिपुरा

  • 3 जुलाई (गुरुवार) – खारची पूजा
  • 19 जुलाई (शनिवार) – केर पूजा

जम्मू और कश्मीर

  • 5 जुलाई (शनिवार) – गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन

मेघालय

  • 14 जुलाई (सोमवार) – बेह देइनखलाम
  • 17 जुलाई (गुरुवार) – यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि

उत्तराखंड

  • 16 जुलाई (बुधवार) – हरेला

सिक्किम

  • 28 जुलाई (सोमवार) – द्रुक्पा छे-जी

देशभर में बैंक अवकाश (सभी राज्यों में लागू)

  • 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार
  • 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार
  • सभी रविवार: 6, 13, 20, और 27 जुलाई

छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग

हालांकि, ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि छुट्टी के दिनों में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, एटीएम और मोबाइल ऐप्स सामान्य रूप से काम करते रहेंगे, लेकिन चेक क्लियरेंस, RTGS और NEFT जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है। जिन ग्राहकों को शाखा में आकर काम करना है, उन्हें समय से पहले योजना बना लेनी चाहिए। इन तारीखों को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। समय-समय पर होने वाले अवकाशों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं की पूर्व योजना बनाएं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article