Bank Holidays in April 2026: आज राम नवमी है। इस अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं। अब यह महीना खत्म हो रहा है तो क्या आपको पता है कि अगले महीने यानी अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि अप्रैल 2026 में पूरे भारत के बैंक कई छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। इसे वित्तीय खातों की वार्षिक क्लोजिंग डे के रूप में मनाया जाएगा। चूंकि यह एक अनिवार्य छुट्टी है, इसलिए देश भर के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा, अप्रैल में देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले त्योहारों की वजह से कई और छुट्टियां भी होंगी। इन त्योहारों की छुट्टियों के अलावा, बैंक सभी रविवारों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को इन छुट्टियों के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाओं जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सामान्य रूप से काम करते रहेंगे, जिससे यूजर्स बिना किसी रुकावट के लेन-देन कर सकेंगे।
अगले महीने किस-किस दिन बैंक और कहां-कहां बंद रहेंगे?
1 अप्रैल (बुधवार): खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण देशभर के अधिकांश बैंक के ब्रांच बंद रहेंगे।
2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे - अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी - देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस - अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू - गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया - बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा -अगरतला
अप्रैल 2026 में सप्ताहांत पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
रविवार: 5, 12, 19 और 26 अप्रैल
दूसरा शनिवार: 11 अप्रैल
चौथा शनिवार: 25 अप्रैल
बैंक बंद रहेंगे।
