Is Bank Holiday 1st January 2025 New Year: हम नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। बस कुछ घंटों की बात है हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। तो क्या आप 1 जनवरी 2025 को नए साल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे इसके के बारे में सोच रहे हैं। जनवरी में कई छुट्टियां हैं, जिनमें त्यौहार, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियां शामिल हैं। सभी बैंक (सरकारी और प्राइवेट) नए साल के पहले महीने में दो शनिवार और चार रविवार को छुट्टियां मनाएंगे। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक अवकाश कार्यक्रम राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं, इसलिए हमेशा बैंक होलिडे के बारे में पता करना चाहिए।
Bank Holiday: क्या नए साल के दिन बैंक बंद रहेंगे?
नए साल के उपलक्ष्य में 1 जनवरी 2025 को देश भर के अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। 1 जनवरी 2025 की छुट्टी गैजेटेड हॉलिडे नहीं है। ये एक रजिस्टर छुट्टी है यानी पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं। 1 जनवरी 2025 को अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टी होने की उम्मीद है। हालांकि मिजोरम और सिक्किम में बैंक नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए भी 31 दिसंबर 2024 को बंद रहेंगे।
Bank Holiday: जनवरी 2025 बैंकों की छुट्टी लिस्ट
- 01 जनवरी 2025 (बुधवार): नववर्ष दिवस - पूरे भारत में
- 05 जनवरी 2025: (रविवार) - पूरे भारत में
- 06 जनवरी 2025 (सोमवार): गुरु गोविंद सिंह जयंती - चंडीगढ़, हरियाणा
- 11 जनवरी 2025: (दूसरा शनिवार) - पूरे भारत में और मिशनरी दिवस - मिजोरम
- 12 जनवरी 2025: (रविवार) - पूरे भारत में और स्वामी विवेकानंद जयंती - पश्चिम बंगाल
- 13 जनवरी 2025 (सोमवार): लोहड़ी - पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश
- 14 जनवरी 2025 (मंगलवार): संक्रांति - कई राज्य और पोंगल - तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
- 15 जनवरी 2025 (बुधवार): तिरुवल्लुवर दिवस - तमिलनाडु और टुसू पूजा - पश्चिम बंगाल और असम
- 19 जनवरी 2025: (रविवार) - पूरे भारत में
- 23 जनवरी 2025 (गुरुवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती - ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
- 24 जनवरी 2025: (चौथा शनिवार) - अखिल भारतीय
- 26 जनवरी 2025 (रविवार): गणतंत्र दिवस - अखिल भारतीय
- 30 जनवरी 2025 (गुरुवार): सोनम लोसर - सिक्किम
Bank Holiday: छुट्टियां में करें ऑनलाइन बैंकिंग
नए साल पर बैंक भले ही बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग सेवाएँ सप्ताहांत या अन्य छुट्टियों के बावजूद एक्टिव रहेंगी। कैश निकासी के लिए कोई भी बैंक के एटीएम का उपयोग कर सकता है।
हर साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत बैंक के वार्षिक अवकाश कैलेंडर की घोषणा करता है। छुटियों की लिस्ट तैयार करते समय, RBI राष्ट्रीय और स्थानीय अवसरों, धार्मिक समारोहों और अन्य सांस्कृतिक अनुष्ठानों पर विचार करता है। RBI अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये छुटियों की लिस्ट की घोषणा करता है, जिसे सभी वित्तीय संस्थानों के साथ शेयर किया जाता है। हालांकि RBI द्वारा वर्ष 2025 की लिस्ट अभी जारी की जानी है।
