बिजनेस

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को किस राज्य में बैंक रहेंगे बंद और क्यों? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today Tuesday 29 April 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य की छुट्टियों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है। यहां जानिए आज 29 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Image

जानें क्या आज बैैंक बंद हैं?

Bank Holiday Today Tuesday 29 April 2025 : अगर आप आज बैंक के काम की प्लानिंग रहे हैं तो पहले पता कर लीजिए आज बैंक खुले हैं या नहीं। कई बार लोग बैंक के काम से जाते हैं लेकिन बैंक ब्रांच पहुंचने पर पता चलता है कि बैंक आज बंद है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में बैंक कब बंद रहेंगे। आज मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि ग्राहक बैंक शाखाओं में जाकर अपना काम नहीं कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार यह अवकाश एक स्थानीय त्योहार के कारण दिया गया है।

Bank Holiday Today: क्यों रहेंगे बैंक 29 अप्रैल को बंद?

मंगलवार, 29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन भगवान परशुराम, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, उनके जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह तारीख वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आती है। भगवान परशुराम को साहस, धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में 29 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे।

Bank Holiday Today: अप्रैल 2025 में किन-किन दिन बैंक रहेंगे बंद?

  • 29 अप्रैल (मंगलवार): परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 अप्रैल (बुधवार): कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

आप बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं इन छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी। इसलिए महत्वपूर्ण लेन-देन के लिए इनका उपयोग करें। अगर आपके पास इन दिनों में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, जैसे कि कैश निकासी या चेक जमा करना, तो पहले से प्लानिंग बना लें। खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहां त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article