बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज नया साल 1 जनवरी 2025 को बैंक बंद हैं या खुले? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 1st January 2025: लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए रुपये पैसों की जरुरत होती है। इसके लिए कभी-कभी बैंक जाना पड़ता है। अगर आप आज बैंक जाना चाहते हैं तो पहले यहां जानिए आज बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। देखिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Image

जानिए आज बैंक बंद हैं या खुले हैं

Photo : iStock

Bank Holiday Today 1st January 2025: नए साल का आगाज हो गया है। लोग जश्न में डूबे हैं, लेकिन जश्न तभी साकार होता है जब पास में पैसे होते हैं। इसके लिए कभी-कभी बैंक भी जाना पड़ता है। लेकिन बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि बैंक खुला है या नहीं। गौर हो कि त्योहारी, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा सभी बैंक (सरकारी और प्राइवेट) दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। छुट्टियों की प्लानिंग के लिए बैंक अवकाश कार्यक्रम के बारे में जानकारी होना महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अभी तक 2025 के लिए बैंक अवकाश की अपनी आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन न्यूज रिपोर्टों के मुताबिक 1 जनवरी 2025 को पूरे देश में अधिकांश बैंक नए साल के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: जनवरी में बैंकों की छुट्टियों की संभावित लिस्ट

छुट्टियों की तारीखछुट्टी का दिनछुट्टी क्योंछुट्टी का स्थान
1 जनवरी 2025बुधवारनववर्षपूरे भारत में
5 जनवरी 2025रविवार वीक ऑफपूरे भारत में
6 जनवरी 2025सोमवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, हरियाणा
11 जनवरी 2025शनिवारदूसरा शनिवार, मिशनरी दिवसपूरे भारत में,मिजोरम
12 जनवरी 2025रविवारवीक ऑफ,स्वामी विवेकानंद जयंतीपूरे भारत में,पश्चिम बंगाल
13 जनवरी 2025सोमवारलोहड़ीपंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश
14 जनवरी 2025मंगलवारमकर संक्रांति, पोंगल कई राज्य,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
15 जनवरी 2025बुधवारटुसू पूजा, तिरुवल्लुवर दिवसतमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम
19 जनवरी 2025रविवारवीक ऑफपूरे भारत में
23 जनवरी 2025गुरुवारनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
24 जनवरी 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
26 जनवरी 2025रविवार गणतंत्र दिवसपूरे भारत में
30 जनवरी 2025गुरुवारसोनम लोसर सिक्किम
ये भी पढ़ें- Bank Holiday 2025: जनवरी से दिसंबर तक 2025 में कब और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday Today: RBI की छुट्टियों लिस्ट जारी होना बाकी

RBI ने अभी तक 2025 के लिए छुट्टियों की अपनी आधिकारिक लिस्ट की घोषणा भी नहीं की है। आरबीआई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची की घोषणा करता है, जिसे बाद में सभी वित्तीय संस्थानों को सूचित किया जाता है। चूंकि बैंक की छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग होती हैं, हालांकि सूत्रों के मुताबिक बैंक नए साल के दिन अधिकांश राज्यों में बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग

अधिकांश बैंक लेन-देन नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किए जा सकते हैं, हालांकि, किसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये बैंकिंग सेवाएं एक्टिव हैं और लेन-देन शुरू करने के लिए OTP प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट से फोन नंबर जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से सभी बैंक अपनी ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन तक पहुंच प्रदान करते हैं, यहां तक कि सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान भी, किसी भी बैंक के एटीएम भी कैश निकासी के लिए उपलब्ध होंगे। बैंक बंद होने के बाद भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई सभी काम करते रहेंगे। हालांकि कभी-कभी बैंकों में लंबी छुट्टी होने पर एटीएम कैश डिस्पेंस प्रभावित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article