Bank Holiday Today 2nd January 2025: नया साल का आगाज हो गया है। हर व्यक्ति नए तेवर के साथ नए साल में अपने-अपने काम में जुट गए हैं। करीब-करीब हर काम के लिए रुपये-पैसों की जरुरत होती है, इसमें बैंकों की भूमिका बड़ी होती है। इसलिए आपको बैंक जाने से पहले यह जान लेना चाहिए कि आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। अगर आप 2 जनवरी को बैंकों से जुड़े कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लेना चाहिए। बैंकों हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। इसके अलावा त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहते हैं। 2 जनवरी 2025 को अधिकांश राज्यों में बैंक खुल रहेंगे। लेकिन मिजोरम और केरल में स्थानीय त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday Today: जनवरी 2025 में बैंकों में छुट्टियां
| छुट्टी की तारीख | दिन | छुट्टी क्यों और कहां |
| 01 जनवरी 2025 | बुधवार | नए साल के दिन देशभर में बैंक बंद रहे |
| 02 जनवरी 2025 | गुरुवार | नववर्ष अवकाश मन्नम जयंती मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे। |
| 05 जनवरी 2025 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। |
| 06 जनवरी 2025 | सोमवार | गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पंजाब समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। |
| 11 जनवरी 2025 | शनिवार | दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। |
| 12 जनवरी 2025 | रविवार | स्वामी विवेकानंद जयंती, साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ। |
| 13 जनवरी 2025 | सोमवार | लोहड़ी के त्योहार के कारण पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। |
| 14 जनवरी 2025 | मंगलवार | संक्रांति के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों और पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। |
| 15 जनवरी 2025 | बुधवार | तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर टुसू पूजा की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंकों में छुट्टी रहेगी। |
| 19 जनवरी 2025 | रविवार | सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश। |
| 22 जनवरी 2025 | बुधवार | इमोइन की वजह से मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। |
| 23 जनवरी 2025 | गुरुवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। |
| 25 जनवरी 2025 | शनिवार | फोर्थ सटरडे के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। |
| 26 जनवरी 2025 | रविवार | वीक ऑफ और गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी। |
| 30 जनवरी 2025 | गुरुवार | सोनम लोसार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। |
Bank Holiday Today: RBI की छुट्टी लिस्ट का इंतजार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक अवकाशों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। हालांकि RBI की ओर से 2025 के लिए बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों का ऐलान अभी बाकी है। आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की जाएगी। इसलिए अपने नजदीकी बैंक से इन छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें।
Bank Holiday Today: छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
बैंक की छुट्टियों के दौरान बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इसका इस्तेमाल करें। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल कर आप पैसों का लेन-देन आसानी से कर सकते हैं। हालांकि अगर कोई चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या अन्य बैंकिंग सेवा जरूरी हो तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर प्लानिंग करें, ही निपटाने की कोशिश करें।
