बिजनेस

Bank Holiday Today, 28 July 2025: क्या आज सोमवार को बैंक बंद हैं या खुले, देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today, 28 July 2025: अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि सोमवार को सिर्फ एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। RBI के कैलेंडर के अनुसार, एक स्थानीय त्योहार के कारण यहां बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं? (तस्वीर-Canva)

Bank Holiday Today 28 July 2025 : अगर आप सोमवार 28 जुलाई को बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आज भारत के एक राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक इस दिन एक विशेष क्षेत्रीय त्योहार के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। देश भर के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

किस राज्य में रहेंगे बैंक बंद?

सोमवार, 28 जुलाई 2025 को सिक्किम में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

क्या है बैंक बंद होने की वजह?

RBI के मुताबिक 28 जुलाई को सिक्किम में 'द्रुक्पा छे-जी' पर्व मनाया जा रहा है। यह एक प्रमुख बौद्ध त्योहार है, जिसे द्रुक्पा सम्प्रदाय के अनुयायी बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन मठों में विशेष पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और धर्मग्रंथों का पाठ होता है। लोग पारंपरिक परिधान पहनते हैं और स्थानीय रीति-रिवाजों का पालन करते हैं।

बैंकिंग सेवाएं कहां रहेंगी सुचारु?

सिक्किम को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे। सिर्फ सिक्किम में द्रुक्पा छे-जी के चलते एक दिवसीय अवकाश है।

छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग

आजकल बैंक ब्रांच में न जाकर भी बहुत सारे काम नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए किए जा सकते हैं, जैसे पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट करना, लोन के लिए आवेदन करना इत्यादि।

किन कामों के लिए जरूरी है बैंक जाना?

हालांकि डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं काफी मददगार हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी होता है, जैसे KYC अपडेट कराना, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा लेना, असफल ट्रांजैक्शन की शिकायत, जॉइंट अकाउंट खोलना या बंद कराना।

आगे के लिए क्या रखें ध्यान?

अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं, तो पहले से यह जरूर देख लें कि आपके राज्य में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। इससे आप आखिरी समय की परेशानी से बच सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article