बिजनेस

Bank Holiday today: क्या मकर संक्रांति के मौके पर आज बैंक बंद है? आपके शहर में बैंक खुलेंगे या नहीं

Bank Holiday Today on Makar Sankranti: साल 2025 की पहले बड़ी त्योहारों की शुरुआत लोहड़ी और मकर संक्रांति से हो रही है।2025 में मकर संक्रांति पर कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जानें पूरी लिस्ट और अन्य बैंक अवकाश की जानकारी।

Image

मकर संक्रांति बैंक हॉलिडे।

Photo : Times Now Digital

Bank Holiday Today on Makar Sankranti: साल 2025 की पहली बड़ी त्योहारों की शुरुआत लोहड़ी और मकर संक्रांति से हो रही है। आज मकर संक्रांति है ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति (14 जनवरी) को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

किन शहरों में रहेंगे बैंक बंद?

मकर संक्रांति पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें प्रमुख शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि RBI कैलेंडर में इन जगहों पर छुट्टी का जिक्र नहीं है।

मकर संक्रांति के साथ अन्य त्यौहार

14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ-साथ पोंगल, माघ बिहू, और हजरत अली का जन्मदिन जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं। इन्हीं कारणों से विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी 2025 में अन्य बैंक अवकाश

जनवरी में लोहड़ी और मकर संक्रांति के अलावा, बैंक इन डेप पर भी बंद रहेंगे

  • थिरुवल्लुवर दिवस (15 जनवरी): तमिलनाडु में बैंक बंद।
  • उझावर तिरुनल (16 जनवरी): तमिलनाडु में बैंक अवकाश।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (23 जनवरी): पश्चिम बंगाल, ओडिशा, और त्रिपुरा में बैंक बंद।

डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करें

बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहक वित्तीय लेन-देन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सेवाएं का उपयोग कर सकते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article