BTSC Bihar ECG Technician Final Result 2026 Released: बीटीएससी टेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BTSC Bihar Technician Final Result 2026) खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)ने ईसीजी टेक्नीशियन का फाइनल रिजल्ट जारी कर (BTSC Bihar Technician Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BTSC Bihar Technician Final Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ईसीजी टेक्नीशियन (ECG Technician) परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 242 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के कुल 99 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए कुल 24 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए कुल 39 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कुल 3 पद, ईबीसी (EBC) के लिए कुल 42 पद, बीसी (BC) के लिए कुल 27 पद और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए कुल 08 प आरक्षित किए गए हैं। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
BTSC Bihar ECG Technician Final Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले btsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BTSC
Bihar ECG Technician Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
