बिजनेस

FD पर मिल रहा है तगड़ा ब्याज! मई में 7.75% तक पहुंचा रिटर्न; चेक करें SBI, HDFC और ICICI के लेटेस्ट रेट्स

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। कई प्रमुख बैंकों निवेशकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

Image

bank fd interest rates (Photo: iStock)

बढ़ती महंगाई और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है। मई 2026 में देश के प्रमुख बैंक SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Yes Bank FD पर अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। एफडी पर अधिकतम 7.75% तक का रिटर्न मिल रहा है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंक के लेटेस्ट एफडी रेट्स जरूर चेक कर लेने चाहिए। इस आर्टिकल में SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Yes Bank के लेटेस्ट एफडी रेट्स को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

SBI

bank fd interest rates

bank fd interest rates (Photo: iStock)

सबसे पहले देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई की बात करें तो बैंक 7 से 45 दिन की सबसे कम अवधि पर 3.05 प्रतिशत की शुरुआती दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, 2 वर्ष से अधिक परंतु 3 वर्ष से कम की अवधि वाली एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जो कि सामान्य नागरिकों के लिए 6.40 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.90 प्रतिशत रखी गई है। इसके अलावा, 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि पर वरिष्ठ नागरिक कुछ शर्तों के साथ 7.05 प्रतिशत का ब्याज पा सकते हैं।

अवधिआम जनता (%)वरिष्ठ नागरिक (%)
7 दिन से 45 दिन तक3.053.55
46 दिन से 179 दिन तक4.905.40
180 दिन से 210 दिन तक5.656.15
211 दिन से अधिक परंतु 1 वर्ष से कम5.906.40
1 वर्ष से अधिक परंतु 2 वर्ष से कम6.256.75
2 वर्ष से अधिक परंतु 3 वर्ष से कम6.406.90
3 वर्ष से अधिक परंतु 5 वर्ष से कम6.306.80
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक6.057.05*

HDFC Bank

वहीं, देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी की बात करें तो HDFC बैंक 7 से 45 दिन की सबसे कम अवधि पर 2.75 प्रतिशत की शुरुआती दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 वर्ष से अधिक लेकिन 4 साल 7 महीने से कम की अवधि वाली एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जो कि सामान्य नागरिकों के लिए 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 प्रतिशत रखी गई है।

अवधिआम जनता (%)वरिष्ठ नागरिक (%)
7–14 दिन2.753.25
15–29 दिन2.753.25
30–45 दिन3.253.75
46–60 दिन4.254.75
61–89 दिन4.254.75
90 दिन से ≤ 6 माह4.254.75
6 माह 1 दिन से ≤ 9 माह5.506.00
9 माह 1 दिन से < 1 वर्ष5.756.25
1 वर्ष से < 15 माह6.256.75
15 माह से < 18 माह6.356.85
18 माह से < 21 माह6.456.95
21 माह से 2 वर्ष तक6.456.95
2 वर्ष 1 दिन से < 2 वर्ष 11 माह6.456.95
2 वर्ष 11 माह (35 माह)6.456.95
2 वर्ष 11 माह 1 दिन से ≤ 3 वर्ष6.456.95
3 वर्ष 1 दिन से < 4 वर्ष 7 माह6.507.00
4 वर्ष 7 माह (55 माह)6.406.90
4 वर्ष 7 माह 1 दिन से ≤ 5 वर्ष6.406.90
5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष6.156.65

ICICI Bank

ICICI Bank की बात करें तो बैंक 7 से 45 दिन की सबसे कम अवधि पर 2.75 प्रतिशत की शुरुआती दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 वर्ष से अधिक - 5 साल तक की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जो कि सामान्य नागरिकों के लिए 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.1 प्रतिशत रखी गई है।

अवधिआम जनता (%)वरिष्ठ नागरिक (%)
7 से 45 दिन2.75%3.25%
46 से 90 दिन4%4.5%
91 से 184 दिन4.5%5%
185 दिन से < 1 वर्ष5.5%6%
1 वर्ष से < 18 महीने6.25%6.75%
18 महीने से 2 वर्ष6.3%6.8%
2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष6.45%6.95%
3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष6.5%7.1%
5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष6.5%7%
5 वर्ष (टैक्स सेवर FD)6.5%7.1%

Yes Bank

अब Yes Bank की बात करें तो बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को एफडी पर 7.75% तक का सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरों के अनुसार, आम जनता के लिए सबसे कम अवधि यानी 7 दिन से 14 दिन पर शुरुआती ब्याज दर 3.25% तय की गई है। वहीं, 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम की लंबी अवधि के लिए बैंक की ओर से आम जनता को 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की दर से ब्याज मिल रहा है।

अवधिआम जनता (%)वरिष्ठ नागरिक (%)
7 दिन से 14 दिन3.25%3.75%
15 दिन से 45 दिन3.50%4.00%
46 दिन से 90 दिन4.50%5.00%
91 दिन से 120 दिन4.75%5.25%
121 दिन से 180 दिन4.75%5.25%
181 दिन से 271 दिन6.00%6.50%
272 दिन से 335 दिन6.25%6.75%
336 दिन से < 12 महीने6.50%7.00%
12 महीने6.65%7.15%
12 महीने 1 दिन < 18 महीने6.75%7.25%
18 महीने6.75%7.25%
18 महीने 1 दिन < 24 महीने7.00%7.50%
24 महीने < 35 महीने7.00%7.50%
35 महीने6.90%7.40%
35 महीने 1 दिन से < 36 महीने7.00%7.50%
36 महीने < 60 महीने7.00%7.75%
60 महीने6.75%7.50%
60 महीने 1 दिन से <= 120 महीने6.75%7.50%

हालांकि, अगर आप एफडी में निवेश करने जा रहे हैं तो निवेश से पहले अपनी वित्तीय जरूरतों और लक्ष्यों का आकलन जरूर करें। FD एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, लेकिन इसमें रिटर्न सीमित होता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article