बिजनेस

3,00,000 की FD करवाने पर SBI से 2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे? समझें कैलकुलेशन

SBI FD Returns: अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और देश के सबसे बड़े बैंक SBI में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाने का विचार बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की साबित होगी।

Image

SBI FD (Photo: iStock)

SBI FD Returns: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर (सार्वजनिक क्षेत्र) बैंक SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। आप अपने लिए 2 वर्ष से अधिक लेकिन 3 वर्ष से कम अवधि की एफडी को चुन सकते हैं।

कितनी है FD पर ब्याज दर

SBI FD

SBI FD (Photo: iStock)

State Bank of India (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है। बैंक 2 वर्ष से अधिक लेकिन 3 वर्ष से कम अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 6.90 प्रतिशत रखी गई है, जिससे उन्हें अतिरिक्त फायदा मिलेगा।

मैच्योरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर कोई सामान्य नागरिक करीब 2 साल से कुछ अधिक अवधि के लिए 3 लाख रुपये का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 3,40,621 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि निवेशक को कुल 40,621 रुपये का ब्याज मिल सकता है। वहीं, सीनियर सिटिज़न्स के लिए इसी अवधि और निवेश पर मैच्योरिटी राशि बढ़कर 3,43,988 रुपये हो जाती है, यानी उन्हें सामान्य निवेशकों की तुलना में 3,367 रुपये का अधिक रिटर्न मिलेगा।

FD में क्यों करें निवेश

फिक्स्ड डिपॉजिट लंबे समय से सुरक्षित निवेश का एक भरोसेमंद साधन माना जाता है। इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता और निवेशक को पहले से तय ब्याज दर के अनुसार निश्चित रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि जोखिम से बचने वाले निवेशक, खासकर रिटायर्ड लोग, एफडी को प्राथमिकता देते हैं।

SBI की यह स्कीम किसके लिए फायदेमंद

SBI की यह योजना उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद हो सकती है, जो कम जोखिम के साथ स्थिर और सुनिश्चित आय चाहते हैं। सीनियर सिटिजन के लिए अतिरिक्त ब्याज दर इसे और भी आकर्षक बनाती है, जिससे वे अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।

निवेश से पहले कौन-सी बातें जरूरी

हालांकि, निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है, इसलिए निवेशकों को अपनी कुल आय के अनुसार टैक्स प्लानिंग करनी चाहिए। इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना भी जरूरी है, ताकि बेहतर विकल्प चुना जा सके।

कैसे खुलवाएं एफडी

अगर आपका खाता पहले से ही एसबीआई में है तो एफडी के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। ग्राहक नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे एफडी कर सकते हैं और मैच्योरिटी पर राशि सीधे उनके बैंक खाते में आ जाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article