बिजनेस

6,00,000 की FD पर HDFC Bank से दो साल बाद कितने रुपये मिलेंगे? समझें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आप HDFC Bank में 2 साल की एफडी पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

Image

HDFC Bank FD Returns 2026 (Photo: iStock)

HDFC Bank FD Returns 2026: अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव से अलग सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 2 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।

FD पर ब्याज दर कितनी है?

HDFC Bank FD Returns 2026

HDFC Bank FD Returns 2026 (Photo: iStock)

HDFC Bank की ओर से वर्तमान में 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 6.95 प्रतिशत रखी गई है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिल रहा है। अमूनन हर बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अतिरिक्त ब्याज का फायदा दिया जाता है, जो उनकी बचत को और बेहतर बना देता है।

मैच्योरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

उदाहरण के लिए मान लें कि आप 6 लाख रुपए की एफडी 2 साल के लिए करवाते हैं ऐसे में अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 6,81,990 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि इस अवधि में आपको करीब 81,990 रुपये का ब्याज मिलेगा। दूसरी ओर, अगर यही निवेश कोई सीनियर सिटिजन करता है,\ तो उसे मैच्योरिटी पर करीब 6,88,737 रुपये मिलेंगे। यानी वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 88,737 रुपये का ब्याज लाभ प्राप्त होगा, जो सामान्य निवेशकों की तुलना में अधिक है।

एफडी में क्यों करें निवेश

FD निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें जोखिम बेहद कम होता है और रिटर्न पहले से तय रहता है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं होता, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। खासकर रिटायर्ड लोगों या स्थिर आय की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए एफडी एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है।

हालांकि, आपको यह भी समझने की जरूरत है कि एफडी पर बताई गई मैच्योरिटी राशि केवल एक अनुमान (approximate) होती है और वास्तविक राशि इससे थोड़ी अलग हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्याज दरों में बदलाव, कंपाउंडिंग की शर्तें और अन्य बैंक नियम अंतिम रकम को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही, इसमें टीडीएस (TDS) की कटौती शामिल नहीं होती है, इसलिए अगर आपकी ब्याज आय तय सीमा से अधिक होती है तो उस पर टैक्स कट सकता है और आपको मिलने वाली अंतिम राशि कम हो सकती है।

यह स्कीम किसके लिए फायदेमंद

HDFC बैंक की 2 साल की एफडी योजना सुरक्षित निवेश के साथ-साथ आकर्षक रिटर्न भी दे रही है। अगर आप कम जोखिम में निश्चित आय चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए ही है क्योंकि यह विकल्प आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर तब जब आप लंबे समय के लिए अपने पैसे को सुरक्षित रूप से बढ़ाना चाहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article