बिजनेस

Bajaj Housing Finance IPO: इन दिन खुलेगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO, प्राइस बैंड 66-70 रुपये तय

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपने बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 66-70 रुपये प्रति शेयर तय किया है। शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है। इसके तहत ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना जरूरी है।

Image

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO।

Photo : iStock

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपने बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 66-70 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का 6,560 करोड़ रुपये मूल्य का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये प्रस्तावित

बड़े (एंकर) निवेशक छह सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। प्रस्तावित आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस के 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है। इसके तहत ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना जरूरी है।

नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ पंजीकृत आवास वित्त कंपनी है बजाज हाउसिंग फाइनेंस

नये निर्गम से प्राप्त आय का इस्तेमाल कंपनी का पूंजी आधार बढ़ाने के साथ भविष्य की पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस सितंबर, 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ पंजीकृत आवास वित्त कंपनी है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article