बिजनेस

Bajaj Auto Share Price Target 2024: बजाज ऑटो शेयर पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 17, 2024, 04:47 PM IST

Bajaj Auto Share Price Target 2024: पिछले 1 महीने में कंपनी का स्टॉक 2.78 प्रतिशत उछला है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में 33.12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 62.63 और पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर में 123.93 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Image

बजाज ऑटो शेयर

Bajaj Auto Share Price Target 2024: शेयर बाजार में निवेश करते हैं यह खबर आपके काम की हो सकती है। ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने Bajaj Auto के शेयर के लिए टारगेट और Stop-loss बताया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bajaj Auto Share Price Target 2024: एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा ने बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस 8500 रुपये बताया है और एक्सपर्ट ने इसके लिए स्टॉप लॉस 8000 रुपये का बताया है।

Bajaj Auto Share Price History: 6 महीने में 63 प्रतिशत की तेजी

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले 1 महीने में कंपनी का स्टॉक 2.78 प्रतिशत उछला है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में 33.12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 62.63 और पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर में 123.93 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 9,019.95 रुपये और इस कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर 3,705.05 रुपये है। इस कंपनी के शेयर का मार्केट कैप 2,36,347.49 करोड़ रुपये है।

Bajaj Auto के बारे में

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) देश में ऑटो सेक्‍टर की एक प्रतिष्ठित कंपनी है। साल 2008 में बजाज ऑटो को शेयर मार्केट में लिस्ट किया गया था। इस शेयर को उसके बाद ही पब्लिक के लिए ओपन किया गया था। इसके 1 शेयर की कीमत साल 2008 में लगभग 250 रुपये के आस-पास हुआ करता था लेकिन आज इसके एक शेयर की कीमत लगभग 8346.20 रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article