बिजनेस

Wipro Stock Price: अजीम प्रेमजी ने गिफ्ट कर दिए 500 करोड़ के शेयर, बेटों को बैठे-बैठाए मिल गए 250-250 करोड़

Azim Premji Gifts Wipro Shares To Sons: अरबपति बिजनेसमैन और प्रमुख आईटी सेवा कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने अपने दोनों बेटों रिशद और तारिक को लगभग 500 करोड़ रुपये के शेयर गिफ्ट में दिए हैं।

Image

अजीम प्रेमजी ने बेटों को विप्रो के शेयर तोहफे में दिए

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अजीम प्रेमजी ने बेटों को दिए शेयर
  • 500 करोड़ के शेयर किए गिफ्ट
  • दोनों बेटों को मिले 250-250 करोड़

Azim Premji Gifts Wipro Shares To Sons: स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक अरबपति बिजनेसमैन और प्रमुख आईटी सेवा कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने अपने दोनों बेटों रिशद और तारिक को लगभग 500 करोड़ रुपये के शेयर गिफ्ट में दिए हैं। अजीम प्रेमजी ने 1 करोड़ से अधिक शेयर अपने बेटों को दे दिए हैं। इतने शेयर विप्रो की शेयर कैपिटल का 0.20% है। इससे अजीम प्रेमजी के बेटों की हिस्सेदारी में कंपनी में 0.10% बढ़ जाएगी। रिशद इस समय विप्रो के चेयरमैन हैं, जबकि तारिक अजीम प्रेमजी एंडोमेंट फंड में उपाध्यक्ष हैं। अजीम प्रेमजी एंडोमेंट फंड को अजीम प्रेमजी ने अपने परोपकारी कार्यक्रमों की फाइनेंसिंग के लिए शुरू किया था।

ये भी पढ़ें -

कितने-कितने शेयर दिए

अजीम प्रेमजी, जिनके पास विप्रो के 22,58,08,537 (22.58 करोड़/225.80 मिलियन) शेयर या 4.32% हिस्सेदारी है, ने 20 जनवरी को बड़े बेटे रिशद और तारिक प्रत्येक को 51,15,090 (51.15 लाख/5.11 मिलियन) शेयर दिए हैं।

इसके बाद अजीम प्रेमजी की बेंगलुरु स्थित कंपनी में 4.12% हिस्सेदारी रह जाएगी। उन्होंने 21 साल की उम्र में विप्रो के चेयरमैन का पद संभाला था।

कितनी है प्रमोटरों की हिस्सेदारी

पिछले साल दिसंबर के अंत में विप्रो में प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी 72.90% थी। प्रमोटर ग्रुप में तीन कंपनियां (हाशम ट्रेडर्स, प्राज़िम ट्रेडर्स और ज़ैश ट्रेडर्स) शामिल हैं, जिनके पास कुल मिलाकर इसकी 58% हिस्सेदारी है।

अजीम प्रेमजी फिलैंथ्रोपिक इनिशिएटिव्स और अजीम प्रेमजी ट्रस्ट के पास भी विप्रो की क्रमशः 0.27% और 10.18% हिस्सेदारी है। विप्रो की बाकी 0.03% हाशम इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी के पास है। आज विप्रो के शेयर में गिरावट है। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर विप्रो का शेयर 2.20 रु या 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 475.8 रु पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article