Nova AgriTech & Brisk Technovision IPO: नोवा एग्रीटेक और ब्रिस्क टेक्नोविजन के आईपीओ में निवेश करने का आज (गुरुवार, 25 जनवरी) आखिरी दिन है। ये दोनों ही आईपीओ 23 जनवरी को खुले थे। दोनों कंपनियां एक साथ 31 जनवरी को लिस्ट होने जा रही है। इनमें नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को दूसरे दिन तक 35.32 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया था। इस कंपनी के आईपीओ में 24,552,985 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं, जबकि कंपनी को 86,71,45,830 शेयरों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। आगे जानिए कितना है नोवा एग्रीटेक का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी)।
ये भी पढ़ें -
कितना है नोवा एग्रीटेक का जीएमपी
नोवा एग्रीटेक के आईपीओ में शेयरों का रेट 41 रु है। कंपनी आईपीओ से 143.81 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 365 शेयरों की है। यानी 365 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल 20 रु है। मगर लिस्टिंग तक जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।
ब्रिस्क टेक्नोविजन का कितना है जीएमपी
ब्रिस्क टेक्नोविजन के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 156 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 12.48 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 800 शेयरों की है। चित्तौगढ़ पोर्टल के अनुसार इसका आईपीओ दूसरे दिन तक 34.11 गुना सब्सक्राइब हो गया था। वहीं इसका जीएमपी जीरो है। यानी इस शेयर से लिस्टिंग पर फिलहाल फायदे मिलने की उम्मीद नहीं है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
