बिजनेस

शेयर बाजार निवेशक ध्यान दें! अगले हफ्ते इन 2 दिनों बंद रहेगा स्टॉक मार्केट, जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

आपको बता दें कि इस साल भारत में दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में टोकन ट्रेडिंग उसी दिन नहीं होगी। दरअसल, दलाल स्ट्रीट सोमवार को सामान्य कारोबारी घंटों के लिए, यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खुला रहेगा।

Image

शेयर बाजार

Deepawali 2025 NSE, BSE Holiday: शेयर बाजार में करते हैं निवेश तो यह खबर आपके लिए है। अगले हफ्ते शेयर बाजार में दो दिन बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) मंगलवार, 21 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ बुधवार, 22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेंगे। ये अवकाश भारत के इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और प्रतिभूति उधार (एसएलबी) क्षेत्रों पर लागू हैं। एनएसई का कमोडिटी डेरिवेटिव्स खंड भी 21 अक्टूबर, 2025 को बंद रहेगा।

हालांकि, शेयर बाजार की एकमात्र गतिविधि, मुहूर्त ट्रेडिंग 2025, जो एक नए हिंदू वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, 21 अक्टूबर (मंगलवार) को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच एक घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। यह पारंपरिक देर शाम के समय से थोड़ा हटकर होगा। आपको बता दें कि इस साल भारत में दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में टोकन ट्रेडिंग उसी दिन नहीं होगी। दरअसल, दलाल स्ट्रीट सोमवार को सामान्य कारोबारी घंटों के लिए, यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खुला रहेगा और केवल मंगलवार को ही एक घंटे का शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा।

अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में शेयर बाजार में छुट्टियां

अक्टूबर

21 अक्टूबर (मंगलवार)– दीवाली लक्ष्मी पूजन

22 अक्टूबर (बुधवार)– बली प्रतिपदा

नवंबर

5 नवंबर (बुधवार)–प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी जयंती

दिसंबर

25 दिसंबर (गुरुवार – क्रिसमस)

मुहूर्त ट्रेडिंग 2025: तारीख, समय और पूरी जानकारी

एक्सचेंज द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को होगी, न कि सोमवार, 20 अक्टूबर को। इस दिन भारतीय शेयर बाजार पूरे दिन बंद रहेगा, लेकिन एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इस बार परंपरा से थोड़ा हटकर, मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा। आमतौर पर यह सत्र शाम के समय आयोजित किया जाता है। सर्कुलर के मुताबिक, प्री-ओपन सेशन 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा, जिसके बाद नॉर्मल ट्रेडिंग 1:45 बजे से शुरू होगी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article