नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आपके लिए जारी 12 अंकों का आधार कार्ड एक यूनिक पहचान संख्या है। जो अब आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। यानी हर जरूरी काम में आधार नंबर की आवश्यकता हो गई है। आधार कार्ड में आपका नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल, फोटो और बायोमेट्रिक डिटेल भी शामिल हैं। चूंकि आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण सरकारी पहचान प्रमाणों में से एक है, इसलिए आपको सभी बेनिफिट्स और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इसे हमेशा अपडेट रखना चाहिए।
आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करने के लिए, आपको सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (SSUP) के जरिये अपने डिटेल को अपडेट करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। इसके अलावे आप अपने इलाके में स्थित निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर भी जा सकते आप अपने आधार डिटेल को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना चाहिए, और जरूरी बदलाव के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना चाहिए।
आधार (Aadhaar) में फोटो कैसे अपडेट करें?
- करीबी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
- UIDAI की वेबसाइट से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें और फॉर्म भरें।
- इसके बाद अपने फॉर्म को एग्जीक्यूटिव को भेजें और अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स सबमिट करें।
- एग्जीक्यूटिव आपकी तुरंत तस्वीर खींचेगा और आपको अपने डिटेल देने के लिए बायोमेट्रिक्स देना जरूरी होगा।
- डिटेल अपडेट करने के लिए आपको 25 + GST का शुल्क देना होगा।
- आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) वाली एक्नॉलेजमेंट पर्ची मिलेगी।
- आधार अपडेट स्टेटस की जांच के लिए अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) का यूज कर सकता है।
अपने अपडेटेड आधार (Aadhaar) को डाउनलोड कैसे करें?
- आधार में फोटो बदलने की अनुरोध प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए UIDAI पोर्टल पर जाना होगा।
- सामान्य आधार कार्ड या मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।
- अपडेट के बाद आपको mAadhaar ऐप में अपने आधार डिटेलल को रिफ्रेश करना होगा।
- आप DigiLocker ऐप में भी अपना आधार डेटा अपडेट कर लें। यह आपके लिए अच्छा होगा।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से UIDAI ने हाल ही में अपडेट का ऐलान किया था ताकि लोग अब अपने घर से की अपने आधार डिटेल में बदलाव कर सकें। वे किसी भी आधार केंद्र पर गए बिना, इसे ऑनलाइन कर सकते हैं। अब आप अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। 

