Budget Sasta Mehnga: चमड़ा और कपड़ा सहित ये चीजें हुई सस्ती, जानिए बजट के बाद क्या होगा महंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 03:30 PM IST

Union Budget 2022 Key Highlights in Hindi: व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2022 का बजट पेश किया। बजट भाषण खत्‍म होने के बाद हम आपको बता रहे हैं कि क्या सस्ता होगा और अब क्या महंगा होगा।

Budget Sasta Mehnga: चमड़ा और कपड़ा सहित ये चीजें हुई सस्ती, जानिए बजट के बाद क्या होगा महंगा

Union Budget 2022 Key Highlights:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने अब तक के सबसे छोटे बजटीय भाषण के साथ 2022-23 का बजट पेश किया।  इस दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। बजट खत्म होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर यह जानने के उत्सुक रहे कि बजट से उन्हें क्या मिला और क्या सस्ता हुआ तथा क्या महंगा हुआ?

ये चीजें हुई सस्ती

तो हम आपको बता रहे हैं कि क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा। तो आइए जानते हैं कि सस्ता क्या हुआ है। सस्ते की बात करें तो चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे। इसके अलावा चुनिंदा मेनॉल और एसेटिक एसिड सस्ता हुआ हुआ है। कट एंड पॉलिश्ड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। एमएसएमई को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

Image

क्या हुआ महंगा

वहीं बजट के बाद जो चीजें महंगी होंगी उनमें सोडियम सायनाइड जैसे कैमिकल महंगे हो गए हैं। वहीं स्टील उत्पाद, स्टील कोटिंग वाले उत्पाद, एलॉय की छड़ें और हाई स्पीड स्टील महंगा हुआ है। अनब्लेंडेड फ्यूल पर 2 रुपया प्रति लीटर अतिरिक्त ड्यूटी लगेगा। छाते पर ड्यूटी बढ़कर 20 फीसदी हो गई है। इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके। 

Image

बाजार में आई गिरावट

इससे पहले सीतारमण ने एक टैब से भाषण पढ़ते हुए दूसरी पेपरलेस बजट प्रस्तुति भी दी। उन्होंने महाभारत के शांति पर्व के एक श्लोक का भी हवाला दिया। सीतारमण के बजट भाषण के बाद निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट देखी गई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने वर्चुअल करेंसी पर बड़ा टैक्स लगा दिया है। सीतारमण ने कहा कि अब क्रिप्टोकरेंसी पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।

End of Article