Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत में फिर आया जबरदस्त उछाल, क्या पेट्रोल-डीजल में भी हो गया बदलाव?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 11:45 AM IST

Crude Oil Price: एक दिसंबर 2021 को कच्चे तेल की कीमत 68.87 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है।

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत में फिर आया जबरदस्त उछाल, क्या पेट्रोल-डीजल में भी हो गया बदलाव?

Crude Oil Price: यूक्रेन पर हुए रूसी हमले (Russia-Ukraine War) से कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil) में उछाल जारी है। आज कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent crude Oil) में जबरदस्त उछल आया। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण ने आपूर्ति को लेकर आशंकाएं अब भी जारी हैं।

सात साल के उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल
आज ब्रेंट 4.88 फीसदी चढ़कर 110.09 डॉलर पर पहुंच गया। जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 5.06 फीसदी बढ़कर 108.64 पर था। दोनों सात साल के उच्चतम स्तर पर हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के पड़ोसी देश में घुसपैठ से चिंता बढ़ गई है।

तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है रूस
रूस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। पूर्वी यूरोप में संघर्ष तब आया जब कीमतें पहले से ही आपूर्ति और दुनिया भर में मांग में मजबूत सुधार के कारण बढ़ रही थीं। अर्थव्यवस्थाएं महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बाद फिर उबर रही थी।

व्यापारियों की ओपेक (OPEC) और रूस सहित अन्य प्रमुख उत्पादकों की बैठक पर कड़ी नजर है। इस बात पर चर्चा होगी कि क्या मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उत्पादन में तेजी लानी चाहिए।

4 नवंबर से नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत
पिछले दो महीने से लगातार कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखी जा रही है। लेकिन भारत में 4 नवंबर 2021 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बदलाव नहीं हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि चुनावों के बाद फिर से ईंधन के दाम बढ़ेंगे।

End of Article