Share Market Today, 08 Sept 2022: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:15 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 08 September 2022: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 758.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Share Market Today, 08 Sept 2022: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market News Today, 08 Sept 2022: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में जोरदार तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 455.92 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 59,484.83 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 134.40 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 17,758.80 के स्तर पर हुआ। दरअसल 7 दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों की भी अच्छी शुरुआत रही, जिसका असर डोमेस्टिक मार्केट में देखने को मिला। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 513 अंक उछलकर 59542.81 अंक और निफ्टी 132 अंक उछलकर 17757 अंक पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी मीडिया और मेटल के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। इनमें पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

देखिए ग्लोबल मार्केट का पूरा एक्शन -
ग्लोबल मार्केट में अमेरिका का शेयर बाजार, Dow Jones 1.40 फीसदी उछला है। S&P 500 में 1.83 फीसदी की तेजी आई है। नैस्डैक 2.14 फीसदी उछला, DAX और CAC 40 में क्रमश: 0.35 और 0.02 फीसदी की तेजी आई। वहीं FTSE 100 में 0.86 फीसदी की गिरावट दर्ज क गई।

दिग्गज कंपनियों में से बीएसई पर टाटा स्टील के अलावा सभी शेयरों में तेजी है। इनमें भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुत, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आदि शामिल हैं।

End of Article