दिल्ली से पटना के लिए चली गति शक्ति एक्सप्रेस, ये है शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2021, 11:55 AM IST

Festival Special Train: दिवाली 2021 (Diwali 2021) और छठ पूजा के अवसर पर बिहार जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। 29 अक्टूबर से दिल्ली से पटना जाने के लिए पहली गति शक्ति एक्सप्रेस चलाई गई है।

दिल्ली से पटना के लिए चली गति शक्ति एक्सप्रेस, ये है शेड्यूल

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा (Diwali-Chhath Puja) पर बिहार जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली से पटना जाने के लिए विशेष गाड़ियों के क्रम में शुक्रवार यानी 29 अक्टूबर से पहली गति शक्ति एक्सप्रेस चलाई गई है। यह ट्रेन आनंद विहार से पटना के बीच चलेगी।। गति शक्ति एक्सप्रेस पूरी तरह AC इकोनॉमी क्लास के कोच की ट्रेन होगी। इसका किराया सामान्य ac क्लास से करीब 8 फीसदी कम होगा। फिलहाल इस ट्रेन को फेस्टिवल स्पेशल के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

ये है ट्रेन का शेड्यूल

  • आनंद विहार से यह ट्रेन रात 23:10  चलकर अगले दिन सुबह 15:45 बजे पटना पहुंचेगी।
  • वापसी में यह ट्रेन पटना से 17:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 09:50 आनंद विहार पहुंचेगी।
  • रास्ते में यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, दिन दयाल उपाध्याय, दानापुर में भी रुकेगी।
  • आनंद विहार से यह ट्रेन 29 और 31 अक्टूबर और फिर 02, 05 और 7 नवंबर  को चलेगी।
  • पटना से 30 अक्टूबर फिर 1, 3, 6 और 8 नवंबर को चलेगी।
End of Article