विदेश आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 2 साल बाद इस तारीख से फिर शुरू होगी रेगुलर फ्लाइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 06:21 PM IST

International Flights: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए परिचालन स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के अधीन होगा।

विदेश आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 2 साल बाद इस तारीख से फिर शुरू होगी रेगुलर फ्लाइट
Photo Credit: BCCL

International Flights: दो साल बाद, 27 मार्च 2022 से भारत में रेगुलर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। इससे पहले 28 फरवरी को, नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने नियमित कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ा दिया था।

मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी (CoronaVirus) के बाद से एयर बबल व्यवस्था (Air Bubble) और  के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था।

भारत ने इन देशों के साथ किया एयर बबल समझौता
भारत में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, कुवैत, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूस, रवांडा, सऊदी अरब, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, स्विटजरलैंड, तंजानिया, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और उजबेकिस्तान के साथ एयर बबल समझौता किया है।

पहले यह थी सरकार की योजना
भारत सरकार ने पहले 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन तब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) को देखते हुए इस फैसला को टाल दिया गया था। 

कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद मार्च 2020 में पहली बार देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था।

फिर गति पकड़ रही है अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था फिर गति पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि, '100 सालों में आई सबसे बड़ी महामारी के बीच देश की अर्थव्यवस्था ने फिर से गति पकड़ी है।'

End of Article