Festival Special Trains: दुर्गापूजा,दीवाली/छठ को देखते हुए चलेंगी 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेंनें-देखें पूरी List

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2020, 09:18 PM IST

Festival Special Trains List: रेलवे ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए वह 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

Festival Special Trains: दुर्गापूजा,दीवाली/छठ को देखते हुए चलेंगी 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेंनें-देखें पूरी List

Special Trains For Festival:अक्टूबर माह से लेकर नबंवर महीने तक फेस्टिवल सीजन माना जाता है ऐसे में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो ये त्यौहार अपने घर पर ही जाकर मनाए। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे व अन्य सार्वजनिक परिवहन के साधनों पर इन दिनों दबाव ज्यादा ही बढ़ जाता है। इस बार रेलवे ने इसको लेकर खास तैयारियां की हैं और फेस्टिव सीजन के लिए कुल 196 जोड़ी यानी 392 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट (Festival Special Trains ) जारी कर दी है। ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर के बीच चलेंगी,रेलवे का ये फैसला त्योहारी सीजन के मद्देनजर किया गया है।

रेलवे ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए वह 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रेलवे को त्यौहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है।

बयान में बताया गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य स्थलों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

एक निगाह इन ट्रेनों की लिस्ट पर (Festival Special Trains List)- 


अब तक रेलवे ने 300 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को सेवा में लगाया है जो समूचे देश में अब नियमित तौर पर चल रही हैं। ये पर्व विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलेंगी।मंगलवार को जारी आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी और विशेष रेल गाड़ियों का किराया इनपर लागू होगा। रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नियमित सेवा को स्थगित कर दिया है और मांग तथा जरूरत के हिसाब से रेल गाड़ियों का संचालन कर रहा है।

End of Article