एक साल में 78 फीसदी बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, जानें अन्य देशों से कितना ज्यादा या कम है पेट्रोल का दाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 02:51 PM IST

Petrol Diesel Price: आइए जानते हैं अन्य देशों के मुकाबले भारत में पेट्रोल की कीमत कितनी ज्यादा या कम है।

एक साल में 78 फीसदी बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, जानें अन्य देशों से कितना ज्यादा या कम है पेट्रोल का दाम

Petrol Diesel Price: देश में महंगाई से जनता बहुत परेशान है। भारत अपने तेल की जरूरतों की पूर्ति के लिए आयात करता है। भारत में तेल की आवश्यकता का करीब 80 फीसदी आयात किया जाता है। यही कराण है, कि भारत में तेल की कीमत ग्लोबल कीमतों में बदलाव और ग्लोबल घटनाओं से प्रभावित होती है। मालूम हो कि कच्चे तेल की कीमत अप्रैल 2021 में 63.4 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर मार्च 2022 में 112.87 डॉलर प्रति बैरल हो गई। यानी एक साल में इसमें 78 फीसदी का इजाफा हुआ है।

आयात होने वाले कच्चे तेल के दाम जनवरी 2022 से 33 फीसदी बढ़े हैं। लेकिन तब भी जो देश खुद तेल का उत्पादन नहीं करते हैं, उनकी तुलना में भारत में ईंधन के दाम उनकी अपेक्षा में कम रहे हैं।

देश पेट्रोल की कीमत
नीदरलैंड  192.73 रुपये
जर्मनी  171.37 रुपये
स्वीडन  167.79 रुपये
स्विट्जरलैंड  160.4 रुपये
सिंगापुर  159.05 रुपये
इटली  151.44 रुपये
स्पेन  148.19 रुपये
फ्रांस  145.62 रुपये
दक्षिण कोरिया  126.74 रुपये
जापान  104.34 रुपये
भारत  103.81 रुपये
तुर्की  98.11 रुपये

(कीमत 4 अप्रैल 2022 तक, प्रति लीटर में)

देश डीजल की कीमत
स्वीडन  201.16 रुपये
नीदरलैंड  180.81 रुपये
जर्मनी  180.39 रुपये
स्विट्जरलैंड  174.24 रुपये
फ्रांस  152.74 रुपये
इटली  151.68 रुपये
स्पेन  150.18 रुपये
सिंगापुर  146.37 रुपये
दक्षिण कोरिया  121.66 रुपये
तुर्की  109.51 रुपये
भारत  95.07 रुपये
जापान  91.13 रुपये

(कीमत 4 अप्रैल 2022 तक, प्रति लीटर में)

BRICS देशों के साथ तुलना

देश पेट्रोल  डीजल 
ब्राजील  118.21  108.21
चीन  111.22  99.98
भारत  103.81  95.07
रूस  46.88  47.93
दक्षिण अफ्रीका  111.69  118.90

(कीमत रुपये प्रति लीटर में) 

ASEAN देशों के साथ तुलना

देश  पेट्रोल   डीजल 
कंबोडिया  108.04  98.73
भारत  103.81  95.07
इंडोनेशिया  86.87  92.14
लाओस  130.40  109.60
मलयेशिया  36.67  38.46
फिलीपींस  109.66  106.79
सिंगापुर  159.05  146.37
थाईलैंड  104.08  67.52
वियतनाम  98.18  78.80

(कीमत रुपये प्रति लीटर में)

End of Article