NPS Calculator: यदि आप चाहते हैं कि आपका जीवनसाथी आत्मनिर्भर बने ताकि आपकी अनुपस्थिति में घर में नियमित आय हो और भविष्य में आपका जीवनसाथी पैसों के लिए किसी पर निर्भर न रहे, तो आज आप उसके लिए नियमित आय का प्रबंध कर सकते हैं। इसके लिए आपको राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme, NPS) में निवेश करना चाहिए।
एनपीएस एक पेंशन योजना (Investment Scheme) है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और विनियमित बाजार-आधारित रिटर्न के माध्यम से लोगों को सेवानिवृत्ति सुरक्षित करना है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) एनपीएस में निवेश को नियंत्रित करता है।
अपने जीवनसाथी के भविष्य के लिए कैसे करें बचत? (How to save for your spouse’s future)
आप अपने जीवनसाथी के नाम से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) खाता खोल सकते हैं। एनपीएस खाता आपके पति या पत्नी को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर एकमुश्त राशि देगा। साथ ही उन्हें हर माह पेंशन के रूप में नियमित आय भी होगी। इतना ही नहीं, एनपीएस अकाउंट से आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपके जीवनसाथी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। इससे आपका जीवनसाथी 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगा।
कैसे मिलेगी 44,793 रुपये मासिक पेंशन? (Monthly Pension Calculator)
- कुल निवेश अवधि- 30 वर्ष
- मासिक निवेश- 5,000 रुपये
- रिटर्न की दर- 10 फीसदी
- परिपक्वता पर कुल पेंशन फंड- 1,11,98,471 रुपये
- एन्युटी खरीदने के लिए 44,79,388 रुपये
- 8 फीसदी एन्युटी ब्याज पर 67,19,083 रुपये
- मासिक पेंशन- 44,793 रुपये
मालूम हो कि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको लगभग 30 वर्षों के लिए निवेश करने की आवश्यकता होगी।
(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य सिर्फ जानकारी प्रदान करना है। इसे निवेश की सलाह ना समझा जाए। किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही निवेश करें।)

