Independence Day 2022: अंबानी परिवार ने मनाया आजादी का जश्न, पोते पृथ्वी ने भी लहराया तिरंगा, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 12:37 PM IST

Independence Day 2022: वीडियो में पृथ्वी नीता अंबानी से तिरंगा मांग रहे हैं और दोनों साथ में तिरंगा लहरा रहे हैं। पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था।

Independence Day 2022: अंबानी परिवार ने मनाया आजादी का जश्न, पोते पृथ्वी ने भी लहराया तिरंगा, देखें वीडियो

Mukesh Ambani Independence Day Celebration: सोमवार को पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के कोने-कोने में तिरंगा फहरा रहा है। युवा और बच्चों के साथ बूढ़े भी आजादी के जश्न में मगन हैं। गरीब और अमीर सभी इस खास दिन में अपनी तरह से जश्न मना रहे हैं। मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और अपने पोते पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) के साथ आजादी का जश्न मनाया।

तिरंगा फहराती नजर आईं नीता अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का आजादी का जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और नीता अंबानी तिरंगा फहराती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके पीछे अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में तिरंगा है। साथ ही 'मां तुझे सलाम' गीत भी बज रहा है।

भारत को कोई नहीं रोक सकता: गौतम अडानी
भारत के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि, 'जब हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहे हैं, भारत अनंत अवसरों और त्वरित विकास की दहलीज पर खड़ा है। हमारे युवाओं की आकांक्षाओं और सपनों से प्रेरित, सबसे बड़े लोकतंत्र की कहानी तो बस शुरुआत है। जय हिन्द।'

End of Article