इंडिगो विमान से यात्रा करने जा रहे हैं? 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक नई बुकिंग पर मिल रही है ये छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2021, 07:14 PM IST

इंडिगो विमान से यात्रा करने वालों को बड़ा फायदा होने वाला है क्योंकि 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नई बुकिंग पर छूट मिल रही है।

इंडिगो विमान से यात्रा करने जा रहे हैं? 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक नई बुकिंग पर मिल रही है ये छूट

हवाई यात्रा करने वालों को शानदार ऑफर मिल रहा है। अगर आप इंडिगो एयरलाइन से यात्रा करते हैं तो आपको छूट मिलने वाली है। इंडिगो 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक नई बुकिंग पर चेंज शुल्क माफ कर रहा है। इंडिगो का कहना है कि यात्री अब नियमित किराए पर 30 अप्रैल, 2021 तक की गई नई बुकिंग के लिए अनलिमिटेड बदलाव कर सकते हैं।  हालांकि केंसिलेशन चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया, यह चार्जेबल होगा। 
 

End of Article