Longest train: भारतीय रेलवे ने बनाया एक और रिकॉर्ड, चलाई 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन 'शेषनाग', देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2020, 02:36 PM IST

India Longest Train SheshNaag: भारतीय रेलवे ने दो दिन में दो रिकॉर्ड बनाए। पहले ट्रेनों की 100% पंचुअलिटी हासिल की। अब  2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन 'शेषनाग' चलाकर इतिहास रच दिया।

Longest train: भारतीय रेलवे ने बनाया एक और रिकॉर्ड, चलाई 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन 'शेषनाग', देखें वीडियो
Photo Credit: Twitter

Indian Railways Longest train SheshNaag : एक जुलाई को अपने इतिहास में पहली बार 100% समय की पाबंदी (पंचुअलिटी) हासिल करने के बाद भारतीय रेलवे ने अब एक और रिकॉर्ड बनाया है! भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने गुरुवार को 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन का नाम शेषनाग (SheshNaag) दिया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर डिवीजन द्वारा संचालित यह 2.8 किलोमीटर लंबी शेषनाग ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजनों के चार सेटों द्वारा तैयार किया गया। चार खाली रेक को जोड़ करके तैयार किया गया। 

गुरुवार को एक ट्वीट में, रेल मंत्रालय ने एक प्लेटफॉर्म पार करने वाली ट्रेन के 2 मिनट और 19 सेकंड लंबे वीडियो को साझा किया और लिखा कि भारतीय रेलवे ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा। शेषनाग का परिचालन करती है, जो कि 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन है जिसमें 4 खाली BOXN रेक हैं, जो इलेक्ट्रिक इंजनों के 4 सेटों द्वारा संचालित हैं। ट्रेन शेषनाग भारतीय रेल पर चलने वाली अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया और लिखा कि मालगाड़ियों की कई रेक को एक साथ जोड़ने और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का प्रयोग सफल रहा है। रेलवे द्वारा देश में रेकार्ड 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। 4 ट्रेनों को जोड़कर शेषनाग नाम से मालगाड़ी चलाने का यह प्रयोग सफल रहा। इससे एक बार में अधिक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकता है।

चूंकि कोरोना वायरस के कारण सामान्य यात्री ट्रेनें पूरी क्षमता से नहीं चल रही हैं, रेलवे वर्तमान में अपने नेटवर्क में मालगाड़ियों की आवाजाही को प्राथमिकता दे रहा है।

End of Article