Warren Buffett Birthday: अरबों के मालिक हैं बफेट, उनके ये महान कोट्स करेंगे आपकी जिंदगी आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 10:53 AM IST

Happy Birthday Warren Buffett: वॉरेन बफेट का मानना है कि, 'कीमत वो है जो आप भुगतान करते हैं और मूल्य वो है जो आप उसके बदले पाते हैं।'

Warren Buffett Birthday: अरबों के मालिक हैं बफेट, उनके ये महान कोट्स करेंगे आपकी जिंदगी आसान
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध निवेशकों में शुमार वॉरेन बफेट आज अपना 92वां जन्मदिन (Warren Buffett Birthday) मना रहे हैं। दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेन बफेट को उनके निर्णयों, जीवन की कहानी और व्यवहार के लिए दुनिया भर में सराहा गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, वॉरेन बफेट 100 अरब डॉलर की संपत्ति (Warren Buffett net worth) के मालिक हैं।

आज लोग वारेन बफेट के सिद्धांतों और उनकी सीखों का पालन करते हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम पर कई किताबें भी लिखी गई हैं। बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष अपने वन-लाइनर्स के माध्यम से लोगों को निवेश, जीवन, सफलता की सलाह देते रहते हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ प्रसिद्ध कोट्स (Warren Buffett quotes) -

  • अगर आप 10 साल के लिए स्टॉक रखने के इच्छुक नहीं हैं, तो उसे 10 मिनट के लिए रखने के बारे में भी न सोचें
  • सफल निवेश में समय, अनुशासन और धैर्य लगता है। प्रतिभा या प्रयास कितना भी महान क्यों न हो, कुछ चीजों में समय लगता है: आप नौ महिलाओं को गर्भवती करके एक महीने में बच्चा पैदा नहीं कर सकते
  • नियम नंबर 1: कभी भी पैसा न खोएं, नियम संख्या 2: नियम 1 को न भूलें

दान करेंगी 99 फीसदी संपत्ति 
वॉरेन बफेट ने पहली बार 11 साल की उम्र में स्टॉक खरीदा था और पहली बार 13 साल की उम्र में टैक्स फाइल किया था। उन्हें परोपकारी होने के लिए जाना जाता है। अरबपति निवेशक ने अपनी 99 फीसदी से ज्यादा संपत्ति दान करने का वादा किया है।

पिनबॉल मशीन बिजनेस
बफेट ने अपने पिनबॉल मशीन व्यवसाय को 25 डॉलर में खरीदने के बाज उसे उसी साल 1200 डॉलर में बेच दिया था। बफेट ने 8 डॉलर प्रति शेयर पर बर्कशायर हैथवे के शेयर खरीदना शुरू किया था। 1987 के शेयर बाजार क्रैश के दौरान उन्हें एक ही दिन में 242 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

End of Article