Gold/silver import Down: सोने का आयात 94% की कमी, चांदी 45%, कम हुआ देश का व्यापार घाटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2020, 11:22 AM IST

Gold/silver import Down: सोने और चांदी के आयात में कमी से अप्रैल में देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात का अंतर) कम होकर 9.12 अरब डॉलर रह गया। 

Gold/silver import Down: सोने का आयात 94% की कमी, चांदी 45%, कम हुआ देश का व्यापार घाटा

Gold/silver import Down: देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94% घटकर 68.8 करोड़ डॉलर या 5,160 करोड़ रुपए पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सोना आयात (Gold import down) देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। कोविड-19 महामारी की वजह से सोने की मांग में गिरावट आई है, जिससे सोने का आयात भी नीचे आ गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में पीली घातु का आयात 11.5 अरब डॉलर या 86,250 करोड़ रुपए रहा था। इसी तरह आलोच्य तिमाही के दौरन चांदी का आयात (silver import) भी 45% घटकर 57.5 करोड़ डॉलर या 4,300 करोड़ रुपए रह गया।

सोने और चांदी के आयात में कमी से अप्रैल में देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात का अंतर) कम होकर 9.12 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 45.96 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि व्यापार घाटा कम होने से भारत ने जनवरी-मार्च की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.1 प्रतिशत या 60 करोड़ डॉलर का चालू खाते का अधिशेष दर्ज किया। एक साल पहले समान अवधि में 4.6 अरब डॉलर या जीडीपी का 0.7 प्रतिशत का चालू खाते का घाटा दर्ज हुआ था।

पिछले साल दिसंबर से सोने का आयात लगातार घट रहा है। मार्च में सोने का आयात 62.6 प्रतिशत, अप्रैल में 99.93 प्रतिशत, मई में 98.4 प्रतिशत और जून में 77.5 प्रतिशत घटा था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक है। यहां मुख्य रूप से आभूषण उद्योग के लिए सोने का आयात किया जाता है। भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।

End of Article